बीटीसी प्रोटेस्ट
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसा कर खदेड़ना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज से सड़क पर भगदड़ मच गई इसमें कई महिला प्रदर्शनकारी चोटिल भी हुई। पुलिस ने कानपुर की खुशबू गंगवार, मैनपुरी की नेहा राजपूत और आजमगढ़ के अवनीश यादव को हिरासत में ले लिया। हालांकि देर शाम पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया।