अयोध्या में बसपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष बोले- बहुजन समाज के भगवान का किया अपमान
अयोध्या में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने तिकुनिया पार्क पर धरना प्रदर्शन किया। गृहमंत्री अमित शाह से माफी मांगने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि गृहमंत्री ने बहुजन समाज के भगवान का अपमान किया है। मायावती ने एक्स के जरिए पहले ही गृहमंत्री से कह चुकी हैं कि वह बहुजन समाज से माफी मांग लें। लेकिन, अभी तक उन्होंने माफी नहीं मांगी है।