बसपा सुप्रीमों को अपशब्द कहने पर बसपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। वो सड़कों पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन को दयाशंकर को गिरफ्तार करने के लिए 36 घंटे की चेतावनी दी।
विज्ञापन
2 of 15
बसपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के हजरतगंज में प्रदर्शन किया। विरोध-प्रदर्शन करने के लिए वह सुबह से ही इकट्ठा होने लगे थे।
विज्ञापन
3 of 15
कार्यकर्ताओं ने भाजपा व उनके नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
4 of 15
इस दौरान उन्होंने आगजनी कर अपना गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन
5 of 15
हजरतगंज में बड़ी संख्या में बसपाई इकट्ठा हुए।
विज्ञापन
6 of 15
ये बसपाइयों के विरोध का ही नतीजा था कि पुलिस ने दयाशंकर को गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ से लेकर बलिया स्थित उसके घर तक छापे मारे।
विज्ञापन
7 of 15
बसपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर प्रदेश को जलाने व जातीय संघर्ष में धकेलने का आरोप लगाया।
8 of 15
विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लखनऊ के आसपास के जिलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए थे।
9 of 15
उन्होंने हजरंतगंज स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दयाशंकर का पुतला फूंका। पुतले पर गुस्सा उतारने में एक बसपा कार्यकर्ता आग की चपेट में आकर मामूली जख्मी भी हो गया।
10 of 15
बसपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा के लोग मायावती की लोकप्रियता से घबराए हुए हैं इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
11 of 15
बसपाई दयाशंकर को फांसी देने की मांग कर रहे थे।
12 of 15
दयाशंकर का पुतला जलाने के दौरान जरा सी असावधानी से बसपा कार्यकर्ताओं के कपड़ों में ही आग लग गई।
13 of 15
जिससे आपस में ही उनमें भगदड़ मच गई।
14 of 15
वहीं, प्रदर्शन के कारण भारी जाम लग गया, जिससे आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।