फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के लिए तीन दोस्तों ने अपने दोस्त को ही मारकर जला दिया

विज्ञापन
1 of 6
लखनऊ के तीन लड़कों ने मिलकर एक एकतरफा प्रेम संबंध में अपने ही एक दोस्त की हत्या कर दी। यह हत्या 10 सितंबर को की गई थी जिसका खुलासा 17 सितंबर को हुआ। पुलिस को मौके पर लड़के की जली लाश के साथ कपड़े और जूते मिले हैं। इससे मरने वाले लड़के की शिनाख्त हो गई है। लड़के को मारने वाले तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। कंकाल के अलावा अन्य अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तीन लड़कों ने इस तरह से की अपने एक दोस्त की हत्या

2 of 6
कानपुर रोड स्थित आशियाना से सटे रुचि खंड में रहना वाला 18 साल का वामिक सिद्की एलपीएस गोमती नगर में दसवीं का छात्र था। वामिक तेलीबाग स्थित आरएसएल इंग्लिश इंस्टीट्यूट से अंग्रेजी भी सीख रहा था। रुचि खंड में ही रहने वाले राहुल, आदित्य पांडेय और सुजीत की वामिक से दोस्ती थी। इनमें से कोई भी वामिक का स्कूल फ्रेंड नहीं था। ये सभी उसके मोहल्ले के दोस्त थे। राहुल टैक्सी चलाता था तो वहीं आदित्य और सुजीत स्कूल छोड़ चुके बेरोजगार थे।
विज्ञापन

तीन लड़कों ने इस तरह से की अपने एक दोस्त की हत्या

3 of 6

पुलिस की खुलासे के अनुसार वामिक जिस लड़की से प्यार करता था उसी लड़की से राहुल भी प्यार करता था। यह लड़की मोहल्ले की ही थी। इस बात को लेकर वामिक और राहुल में एक बार कहासुनी भी हो चुकी थी। 10 सितंबर को जब वामिक सुबह इंग्लिश इंस्टीट्यूट से बाहर निकला तो राहुल अपने बाकी दोनों दोस्तों सु‌जीत और आदित्य पांडेय के साथ उसका इंतजार कर रहे थे।

तीन लड़कों ने इस तरह से की अपने एक दोस्त की हत्या

4 of 6
ये सभी वामिक को राहुल की इंडिका कार में बैठाकर शहर से बाहर की तरफ ले गए। इनके बीच उस लड़की को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इस बातचीत के दौरान ही हालात कुछ ऐसे बने कि आदित्य ने वामिक को गाड़ी में रखा पाना मार दिया। ‌स‌िर पर तेज वार होने से वामिक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

तीन लड़कों ने इस तरह से की अपने एक दोस्त की हत्या

5 of 6
इसके बाद यह तीनो लड़के वामिक की लाश को खरिका जंगल में फेंक आए। यह पूरी घटना 10 सितंबर की है। इसके बाद 11 सितंबर को यह सभी एक बार फिर से उसी जंगल में गए और वामिक की लाश को जला दिया। वामिक के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ राहुल पर उन्हें शक होने की बात भी पुलिस को बताई ‌थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लड़कों ने इस तरह से की अपने एक दोस्त की हत्या

6 of 6
इसके बाद पुलिस ने राहुल के फोन को सर्विलांस पर ले लिया। लगातार फॉलोअप करने के बाद अंततः गुरुवार को पुलिस को सफलता मिली। राहुल से बातचीत के बाद उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। साथ ही उसने अपने बाकी दोस्तों के बारे में बताने के साथ यह भी बताया कि वामिक की मौत किन हालातों में हुई। पुलिस ने राहुल के अलावा सुजीत और आदित्य पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हड्डी के अवशेष फोरेंसिंक जांच के लिए भेज रही है। कपड़े और अन्य सामानों से वामिक की पहचान उनके घर वालों ने कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें