फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला से दरोगा ने यह कह डाला

Tue, 10 Apr 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : डेंमो
यूपी के मुख्यमंत्री रात को सड़क पर महिला के अकेले सुरक्षित निकलने का ख्वाब देख रहे हैं, वहीं लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में रहने वाली बीए की एक छात्रा ने शोहदे के डर से खुद को घर में कैद कर रखा है।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : डेमो
महिला रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची तो दरोगा ने उसे जो कहा वह आप आगे की स्लाइड में जानें।
विज्ञापन

3 of 8
डेमो
वृंदावन योजना के एक मोहल्ले में अधेड़ महिला अपनी बेटी व सात वर्षीय बेटे के साथ रहती है। पति विदेश में नौकरी करते हैं। बेटी एक कॉलेज में बीए की छात्रा है। मोहल्ले का एक युवक कई महीने से उसके पीछे पड़ा है। मां-बेटी बताती हैं कि नवंबर 17 में पड़ोसी युवक ने कॉलेज आवागमन के दौरान छात्रा का पीछा शुरू किया।

4 of 8
- फोटो : डेमो
नजरअंदाज करने पर उसने नजदीकी बनाने की कोशिश की। छात्रा को दूरी बनाते देख युवक ने रात को उसके घर की कॉलबेल बजानी शुरू की। मां के दरवाजा खोलने पर छिप जाता और बेटी को देखकर अश्लील इशारे करके छेड़ने लगा। पति के विदेश में रहने की वजह से मां-बेटी उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती रहीं। महिला ने बताया कि छेड़खानी से तंग आकर बेटी ने खुद को घर में कैद कर लिया। 
विज्ञापन

5 of 8
डेमो
जरूरी काम पर मां या भाई के साथ निकलती है। वह शनिवार देरशाम घर के बाहर पार्क में टहलने निकली। इस बीच युवक आ धमका। हाथ पकड़ कर एकांत में ले जाने की कोशिश की। विरोध पर गालीगलौज के साथ छात्रा की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

6 of 8
डेमो
बेटी की चीखपुकार सुनकर दौड़ी महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम कॉल की। पुलिस टीम पहुंची तो युवक ने किसी कद्दावर व्यक्ति से मोबाइल पर बात करा दी। पुलिसकर्मी उसे छोड़कर चले गए। 
 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
महिला ने बताया कि रविवार सुबह उसे बेटी के साथ वृंदावन पुलिस चौकी बुलाया गया लेकिन वह सीधे थाने पहुंची। वहां मौजूद दरोगा ने कहा कि पति परदेस में रहते हैं। दुश्मनी मोल क्यों ले रही हो, ज्यादा दिक्कत हो तो घर बदल लो। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी तो पुलिसकर्मी उसे कई घंटे थाने में बैठाकर समझौते का दबाव बनाते रहे। 
 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : डेमो
इंस्पेक्टर रवींद्रनाथ राय ने बताया कि छात्रा व उसकी मां की शिकायत पर चौकी इंचार्ज से जानकारी की गई। उन्होंने दोनों परिवारों में रंजिश बताई है। इस पर वह खुद मामले की जांच करके कार्रवाई करेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें