राजधानी लखनऊ के चिनहट के मटिहारी स्थित एक चर्च पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार देर रात बमबारी की जिससे आसपास दहशत फैल गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हमलावर कौन थे इसकी जांच की जा रही हैं। चर्च पर हुई बमबारी से आसपास लोग दहशत में हैं। वहीं चर्च के पादरी ने किसी से रंजिश की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन
3 of 5
चिनहट इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार कटियार ने बताया कि रात करीब एक बजे चर्च के मेन गेट के पास तेज धमाके सुनाई दिए थे। पादरी रौली सिंह ने पुलिस को सूचना दी। धमाके से खिड़कियों के शीशे चिटक गए।
4 of 5
आसपास के मकान की खिड़कियों के शीशे भी चिटक गए। छानबीन की तो चर्च के हॉस्टल की छत से दो बमों के अवशेष व एक बम मिला।
बताया जा रहा है कि चर्च के एक हिस्से में हॉस्टल बना है जहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र रहते हैं। आशंका है कि छात्रों के आपसी विवाद में बमबाजी हुई होगी। छानबीन की जा रही है।