बॉलीवुड फिल्मों की कमाई का एक बड़ा हिस्सा यूपी के दर्शकों द्वारा आया है। पिछले कुछ समय में यहां के शहरों में तेजी के साथ मल्टीप्लेक्स बढ़े हैं। फिल्म के निर्माता-निर्देशक यूपी में फिल्म के चलने का महत्व समझते हैं। यही वजह है कि अब लगभग हर फिल्म से जुड़े कलाकार यूपी की राजधानी पहुंचकर अपनी फिल्म प्रमोट करते हैं।
विज्ञापन
यूपी में 'खास मकसद' से हर शुक्रवार उमड़ते हैं बॉलीवुड सितारे
2 of 11
चूंकि यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निजी तौर पर फिल्मों की गतिविधियां यूपी में बढ़ाना चाहते हैं इसलिए फिल्म के कलाकार यूपी के मुख्यमंत्री से मिलने की हरसंभव कोशिश करते हैं। सबसे ताजा मामला अजय देवगन का यूपी के सीएमस से मुलाकात करने का है।
विज्ञापन
यूपी में 'खास मकसद' से हर शुक्रवार उमड़ते हैं बॉलीवुड सितारे
3 of 11
अपनी फिल्म दृश्यम का प्रमोशन करने के लिए लखनऊ आए अजय देवगन ने फिल्म की नायिका श्रेया सरन के साथ पहले फिल्म का प्रमोशन किया फिर शाम को उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
यूपी में 'खास मकसद' से हर शुक्रवार उमड़ते हैं बॉलीवुड सितारे
4 of 11
इसके कुछ ही दिन पहले फिल्म मसान के निर्माता अनुराग कश्यप ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद यूपी के सीएम ने मसान को उप्र में टैक्स फ्री होने की घोषणा कर दी। मसान फिल्म की ज्यादातर शूटिंग भी यूपी में हुई है।
विज्ञापन
यूपी में 'खास मकसद' से हर शुक्रवार उमड़ते हैं बॉलीवुड सितारे
5 of 11
भट्ट परिवार से अखिलेश यादव के अच्छे रिश्ते हैं। जब तक इनके मिलने की खबरें आती रही हैं। पिछले दिनों जब भट्ट कैंप की फिल्म हमारी अधूरी कहानी रिलीज हुई तो इस फिल्म के कलाकारों ने लखनऊ आकर सीएम से मुलाकात की।
विज्ञापन
यूपी में 'खास मकसद' से हर शुक्रवार उमड़ते हैं बॉलीवुड सितारे
6 of 11
खास बात यह रही कि हमारी अधूरी कहानी फिल्म की पूरी टीम अखिलेश यादव से मिली। पहले फिल्म के कलाकार इमरान हाशमी फिल्म के निर्माता महेश भट्ट के साथ मिले, बाद में फिल्म की नायिका विद्या बालन भी अखिलेश से मिलीं।
विज्ञापन
यूपी में 'खास मकसद' से हर शुक्रवार उमड़ते हैं बॉलीवुड सितारे
7 of 11
कमाई के मामले में बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के निर्देशक भी खासतौर पर लखनऊ पहुंचे और उन्होंने सीएम से मुलाकात की। बाद में मुख्यमंत्री द्वारा इस फिल्म को भी टैक्स फ्री करने की घोषण की गई।
यूपी में 'खास मकसद' से हर शुक्रवार उमड़ते हैं बॉलीवुड सितारे
8 of 11
यूपी सरकार की नईँ फिल्म नीति के तहत उन फिल्मों को सरकार से अनुदान मिलता है जिनकी शूटिंग यूपी में होती है। इस सिलसिले में तेवर फिल्म के निर्माता बोनी कपूर को सरकार द्वारा 2 करोड़ का चेक दिया गया। साथ यह फिल्म यूपी में पूरी तरह से टैक्स फ्री भी दिखाई गई।
यूपी में 'खास मकसद' से हर शुक्रवार उमड़ते हैं बॉलीवुड सितारे
9 of 11
कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्हें अखिलेश यादव ने व्यक्तिगत तौर पसंद किया और उन्हें टैक्स फ्री कर दिया। इस कड़ी में सबसे बड़ा नाम पीके का है। अखिलेश यादव ने इस फिल्म को बिना किसी के आग्रह के टैक्स फ्री घोषित कर दिया।
यूपी में 'खास मकसद' से हर शुक्रवार उमड़ते हैं बॉलीवुड सितारे
10 of 11
कुछ ऐसा ही कटियाबाज और हवाईजादा फिल्म के साथ भी हुआ। इन फिल्मों के कलाकारों से मिले बिना ही अखिलेश यादव द्वारा इन्हें टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया।
यूपी में 'खास मकसद' से हर शुक्रवार उमड़ते हैं बॉलीवुड सितारे
11 of 11
हालांकि टैक्स फ्री होने का लाभ सिर्फ सिंगल स्क्रीन सिनेमा के दर्शकों को ही मिल पाया। चूंकि ज्यादातर मल्टीप्लेक्स अभी-अभी बने हुए है इसलिए नियम के तहत उन पर फिल्म के टैक्स फ्री होने की योजना लागू नहीं की जा सकती।