फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश के खराब हुए रथ पर भाजपा का हमला, कहा- लूट के पैसे से बना

Thu, 03 Nov 2016 08:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम अखिलेश यादव की रथयात्रा को निशाने पर लेते हुए कहा कि सपा ने लूट के पैसों से बना रथ रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने परिवर्तन यात्रा के लिए भाजपा का रथ रवाना किया।
विज्ञापन

2 of 6
इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रदेश के चार अलग-अलग स्‍थानों से शुरू होकर 24 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन

3 of 6
उन्होंने बताया कि भाजपा का रथ जनता के कल्याण के लिए निकलेगा। यह रथ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की गाढ़ी कमाई के पैसों से बना है। उन्होंने कहा कि रथ में हाइड्रोलिक लिफ्ट के साथ ही 11 लोगों के बैठने की व्यवस्‍था है।

4 of 6
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी की जनता ने सपा व बसपा दोनों को नकार दिया है। जनता ने ठान लिया है कि अब यूपी में भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि अगर आज चुनाव हो जाएं तो जनता भाजपा को 300 से ज्यादा सीटों पर विजयी बनाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
भाजपा की परिवर्तन यात्राएं सहारनपुर, झांसी, बलिया व सोनभद्र से निकलेंगी जो कि 17 हजार किलोमीटर तक की यात्रा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाजपा अध्यक्ष ने ‌कहा, मौर्य ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव के विकास रथ को जनता की हाय लग गई है। उनका रथ जनता के शोषण व काली कमाई से एकत्र पैसों से तैयार करवाया गया था। इसलिए र‌थ के पहिए लोहिया पथ पर ही थम गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें