मथुरा हिंसा को लेकर राजनीति अपने चरम पर पहुंच गई है। इसे लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए। जवाहरबाग कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर भाजपा की नगर इकाई ने सोमवार को विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
2 of 12
अपनी मांगों से संबन्धित ज्ञापन राज्यपाल देने के लिए राजभवन जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डीएसओ चौराहे पर रोक लिया।
विज्ञापन
3 of 12
इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के दोरान यातायात भी प्रभावित रहा।
4 of 12
जवाहरबाग घटना के विरोध में आज काफी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय पर इकटठा हुए थे।
विज्ञापन
5 of 12
भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने यहां से राजभवन की ओर कूच कर दिया।
विज्ञापन
6 of 12
वो अपनी मांगों से संबन्धित ज्ञापन राजभवन जाकर राज्यपाल को सौंपना चाह रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जिला आपूर्ती कार्यायल चौराहे पर रोक लिया।
विज्ञापन
7 of 12
इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के हौसले बुलंद है।
8 of 12
उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम है। उन्होंने कहा कि सरकारी संरक्षण के बगैर जवाहरबाग में इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा नही किया जा सकता।
9 of 12
उन्होंने मथुरा कांड में शहीदों को श्रद्घांजलि भी दी। करीब आधा घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान यातायात भी प्रभावित रहा।
10 of 12
प्रदर्शनकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टंडन, पूर्व सांसद रामनारायण साहू, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता डा. नीरज बोरा, मनोहर सिंह, रमेश कपूर आदि मौजूद रहे।