फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के मुस्लिम नेता ने परलोक सुधारने के लिए किया गोदान, शिव-पार्वती मंदिर पर कही ये बात

Sun, 22 Jul 2018 09:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
‘सुना है परलोक में बड़ी बड़ी मवाद की नदियां हैं। बुरे कर्म करके जाने वालों को पीप की नदी में डुबोया जाता है। खौलते तेल के कुओं में डाला जाता है। गोदान के पुण्य से ही उनसे बचा जा सकता है। यह लोक तो जैसा बीत रहा है वैसा ठीक है, लेकिन परलोक अच्छा होना चाहिए। अपने पुरखों से मिली सीख को आगे बढ़ाते हुए आज गाय का दान किया है ताकि परलोक अच्छा हो।’ ये बातें भाजपा के विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब ने रविवार को जियामऊ स्थित राधाकृष्ण मंदिर में गोदान करते हुए कहीं।
विज्ञापन

2 of 5
गोदान हमारे परिवार की परंपरा
बुक्कल नवाब ने कहा, गोदान हमारे परिवार की पुरानी परंपरा है। पिता ने भी 1994 में रूमी गेट, कुड़िया घाट स्थित मंदिर के पुजारी को गोदान किया था। वहां भगवान शंकर और पार्वती का मंदिर भी बनवाया था।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
किसी और के लिए नहीं, अपनी खुशी के लिए गोदान
गोदान के पीछे भाजपा नेताओं को खुश करने की रणनीति के सवाल पर बुक्कल नवाब ने कहा कि मैंने किसी को खुश करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी खुशी के लिए गोदान किया है। सपा विधायक रहते हुए भी हमने अयोध्या में राम मंदिर बनने पर दस लाख रुपये देने और सोने का मुकुट चढ़ाने की घोषणा की थी।

4 of 5
बुक्कल नवाब - फोटो : amar ujala
इतना ही नहीं हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर पर भंडारा भी कराया और मंदिर में घंटा भी चढ़ाया था। जियामऊ मेरा पैतृक गांव है, जियामऊ के नाम पर काफी बदनाम करने का प्रयास किया गया। रविवार को उन्होंने यहीं गोदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
गोदान के दौरान बुक्कल नवाब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें