दयाशंकर मामले में उनके परिवारीजनों पर बसपाइयों की अभद्र टिप्पणियों के विरोध और बसपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने बृहस्पतिवार को यहां जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
2 of 17
उनकी मांग थी कि ऐसी टिप्पणियां करने वाले विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अन्य नेताओं को बसपा से बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
3 of 17
प्रशासन उन्हें गिरफ्तार करे और राज्यपाल राम नाईक नसीमुद्दीन को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष पद से बर्खास्त करें।
4 of 17
ज्ञापन देने की मांग पर अड़ी महिला प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की कई बार झड़प और धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
5 of 17
तीन बार पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसमें कई प्रदर्शनकारियों और महिला सिपाहियों को चोटें भी आईं। प्रदर्शनकारियों ने दो बैरीकेडिंग तोड़ दिया।
विज्ञापन
6 of 17
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
7 of 17
विरोध प्रदर्शन के दौरान लिया गया एक दृश्य।
8 of 17
पुलिस ने बल प्रयोग किया, इस धक्का-मुक्की में कई महिलाओं को चोट भी लग गई।
9 of 17
स बीच मौके पर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य और अन्य नेताओं की वहां मौजूद एसएसपी और जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत हुई। इसके बाद 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी की प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। (विरोध प्रदर्शन का एक दृश्य।)
10 of 17
इसमें नसीमुद्दीन की विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष पद से बर्खास्तगी सहित उन सभी बसपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की गई, जिन्होंने दयाशंकर के खिलाफ धरना में परिवार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां की थीं। (तस्वीर में- प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए काफी पुलिस फोर्स इकट्ठी थी लेकिन उन्हें संभालना मुश्किल पड़ गया।)
11 of 17
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से कहा, सपा और बसपा मिले हुए हैं। इसीलिए सिद्दीकी सहित बसपा के चार नेताओं पर नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। (विरोध प्रदर्शन का एक दृश्य।)
12 of 17
धक्का-मुक्की और बेरीकेडिंग तोड़ने के चक्कर में कई महिलाओं को चोटें आई लेकिन महिलाएं डटी रहीं। (प्रदर्शन के दौरान घायल हुई एक महिला सड़क की मदद करतीं अन्य प्रदर्शनकारी महिलाएं।)
13 of 17
बेटी के सम्मान में... प्रदर्शन को लेकर मायावती ने भाजपा पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है।
14 of 17
दूसरी तरफ बसपा खुद भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया को लेकर अलग-अलग जगहों पर रैली करने का भी ऐलान कर दिया है।
15 of 17
हालांकि, भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन से यह तो स्पष्ट है कि भाजपा भी इस मुद्दे को नहीं छोड़ने वाली।
16 of 17
भाजपा महिला मोर्चा ने इस मुद्दे पर आक्रामक प्रदर्शन किया।