बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में एक षड्यंत्र के तहत आरक्षण को निष्प्रभावी किया जा रहा है।
निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था तक नहीं की जा रही है और अब बीजेपी आरक्षण के खिलाफ खड़ी हो गई है। बीजेपी ने ही सोशल मीडिया के माध्यम से सामान्य वर्ग को आगे करके ‘भारत बंद’ का संविधान विरोधी आयोजन करवाया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मायावती ने कहा कि बसपा इस बंद की कड़ी निंदा करती है। बसपा सामान्य वर्ग, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग के गरीबों को भी समुचित आरक्षण देने के पक्ष में है। जबकि, भाजपा व मोदी सरकार आरक्षण के नाम पर सर्वसमाज के लोगों को आपस में लड़ाना चाहती है।
विज्ञापन
3 of 4
उसने सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देकर राजनीतिक लाभ अर्जित करने की कोशिश भी की।