फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bypoll Result: उपचुनाव में भाजपा की जीत से जश्न में डूबे कार्यकर्ता, बोले- 2024 में दर्ज करेंगे बड़ी जीत

Sun, 06 Nov 2022 04:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
यूपी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। इससे पार्टी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।

यूपी के लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने 34 हजार से ज्यादा वोटों से सपा प्रत्याशी को मात दी है।

इसी तरह बिहार की गोपालगंज, ओडिशा की धामनगर, हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है।

लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ते हुए जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा कायम है। यूपी सहित अन्य राज्यों में विधानसभा उपचुनाव में जीत यह दिखाती है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी बड़ी जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में वापसी करेगी।

आगे देखें जश्न की तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन चुनाव परिणाम से एक बार यह फिर से स्पष्ट हो गया है कि अब भविष्य भाजपा का है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
गोला गोकर्णनाथ सीट से सपा के प्रत्याशी रहे विनय तिवारी ने कहा कि यह चुनाव जनता नहीं लड़ रही थी भाजपा की सरकार लड़ रही थी।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपचुनाव में जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं की है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह शानदार जीत डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
यूपी में दिसंबर में संभावित निकाय चुनाव से पहले भाजपा की उपचुनाव में जीत ने कार्यकर्ताओं को उत्साह से भर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें