फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभा चुनाव: भाजपा की जीत पर जश्न में डूबे कार्यकर्ता, नगाड़े बजाए और मिठाई बांटी

Thu, 02 Mar 2023 03:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा - फोटो : amar ujala
भाजपा ने पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। पार्टी की जीत पर लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में नगाड़े की धुन पर नृत्य किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि नरेंद्र मोदी की सरकार में पूर्वोत्तर के राज्यों में हुए विकास पर जनता ने वोट किया है। यह जीत बताती है कि जनता का मोदी पर भरोसा हर रोज और मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
त्रिपुरा विधानसभा में 60 सीटें हैं। यहां पर कुल 33 सीटों पर भाजपा को बढ़त दिखाई जा रही है। पार्टी की सरकार बनना तय है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
इसी तरह नागालैंड में भी 60 विधानसभा सीटें हैं। यहां भी भाजपा 36 सीटों पर आगे है। जबकि 13 सीटें अन्य दलों को मिली हैं।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कायम है। उससे 2024 में भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर पटाखे भी फोड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें