फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांच के लिए हो जाइए तैयार, लखनऊ में होगा एशिया का सबसे बड़ा एयर शो ‘एरो इंडिया-2019’

Sat, 04 Aug 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
एयर शो - फोटो : amarujala
रोमांच पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। एशिया का सबसे बड़ा एयर शो ‘एरो इंडिया-2019’  इस बार लखनऊ में फरवरी में आयोजित होगा। यह पहला मौका है जब यह शो बंगलूरू से शिफ्ट किया जा रहा और मेजबानी लखनऊ को मिलेगी। एयर शो बख्शी का तालाब के एयरफोर्स स्टेशन पर होगा, इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। हिस्सा लेने वाली रक्षा कंपनियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। खास बात है कि 1996 से यह शो बंगलूरू के यलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर होता आ रहा है। 2019 में भी यहीं प्रस्तावित था। मध्य कमान अधिकारियों का कहना है कि इस बार इसे लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 9
एयर शो - फोटो : amarujala
एरो इंडिया सैन्य व व्यावसायिक एयर शो है। जिसका आयोजन डिफेंस एग्जीबिशन ऑर्गनाइजेशन की ओर से किया जाता है। इसमें रक्षा मंत्रालय, भारतीय वायुसेना, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ), डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस व नागरिक उड्डयन मंत्रालय का सहयोग होता है।
विज्ञापन

3 of 9
एयर शो - फोटो : amarujala
दबा लेंगे आप भी दांतों तले अंगुलियां
आसमान में गोते लगाते फाइटर जेट। पलक झपकते ही गुम हो जाते और अगले ही क्षण गर्जना के साथ प्रकट हो जाते। विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनाते हुए, ऐसे हैरतंगेज करतब दिखाते, जिसे देख दांतों तले उंगलियां दब जाती। कुछ ऐसे ही हैरतअंगेज करतब देखने को मिलेंगे। मध्य वायु कमान के पीआरओ अरविंद सिन्हा ने बताया कि एरो इंडिया के आयोजन में वह दो बार अहम भूमिका निभा चुके हैं। एयर शो में दुनियाभर की डिफेंस से जुड़ी कंपनियां शामिल होती हैं। कई फाइटर जेट हैरतंगेज करतब पेश करते हैं। जो मन मोह लेते हैं। 

4 of 9
एयर शो - फोटो : amarujala
रिवर्सः रोमांच पसंद है तो तैयार हो जाइए
क्योंकि- दुनिया भर के जांबाज फाइटर पायलट दिखाएंगे करतब, बमवर्धक विमा, हेलीकॉप्टरों और फाइटर जेट एक ही जगह देखने का मिलेगा मौका
ये विमान हैं शो की जान
सुखोई सू-30, एमआई-35, एफ-16, एचएएल का ध्रुव, सूर्यकिरण, तेजस, यूरोफाइटर टाइफून, सारंग, सुपर हॉर्नेट, सी-7 हरकुलिस, एचएएल रुद्र, बोईंग केसी-135, डोर्नियर डीओ-228, फाल्कन, यूरोकॉप्टर, रूसी सू-27 सहित गरुड़ कमांडो तक एयर शो में शामिल हो चुकेहैं। प्रतिवर्ष एयर शो में विमानों की संख्या बढ़ जाती है।
 
विज्ञापन

5 of 9
एयर शो - फोटो : amarujala
2.75 लाख लोग बंगलूरू में हुए थे शामिल
एयर शोर से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि 1996 से यह शो बंगलूरू में होता आ रहा है। जहां औसतन  2,75,000 लोग शामिल होते हैं। पिछले शो में दुनियाभर की कुल 549 कंपनियां इसमें सम्मिलित हुई थीं। 1,08,250 वर्गमीटर क्षेत्रफल में यह आयोजित हुआ था, जिसमें 51 देशों के 72 एयरक्राफ्टों ने करतब दिखाए थे।
विज्ञापन

6 of 9
एयर शो - फोटो : amarujala
फोकस अधूरे कामों पर : रनवे की मरम्मत पूरी, अपग्रेड हुआ बीकेटी
बख्शी का तालाब एयरफोर्स स्टेशन पर पिछले लंबे अरसे से मरम्मत कार्य चल रहा था। रनवे से लेकर आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने पर फोकस किया जा रहा था। सूत्रों की मानें तो एयरफोर्स स्टेशन पर मिग फाइटर जेट की स्क्वैड्रन थी, जिसे हटाकर सुखोई की स्क्वैड्रन लगाई जा सकती है। आधिकारिक रूप से पुष्टि होनी बाकी है। 
 
विज्ञापन

7 of 9
एयर शो - फोटो : amarujala
मुकम्मल इंतजाम जरूरी : ढाई लाख से अधिक लोग शो के दौरान जुटेंगे
एक अनुमान के अनुसार एरो इंडिया विमानों की प्रदर्शनी के लिए पर्याप्त जगह की आवश्यकता रहती है। साथ ही देश-दुनिया से ढाई लाख से अधिक लोग इस शो को देखने के लिए आते हैं। इसके लिए शहर के होटलों वगैरह में रुकने, पार्किंग व वाहनों की व्यवस्था मुकम्मल होनी चाहिए। जल्द ही प्रशासन के साथ इसको लेकर बैठक होगी। 

8 of 9
एयर शो - फोटो : amarujala
उपलब्धि : एक के बाद एक आयोजन....
वायुसेना से जुड़े कई आयोजन राजधानी में हो चुके हैं। 2016 में बीकेटी में एयर शो का आयोजन सुर्खियां बना था। शो में वायुसेना ने अपनी ताकत का एहसास कराया था। वहीं लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर फाइटर जेट व मालवाहक विमान हरकुलिस की लैंडिंग भी किसी उपलब्धि से कम नहीं। इसके अतिरिक्त सेना को जानें, सरीखे इवेंट और जनेश्वर मिश्र पार्क, लामार्ट, ट्रिब्यूनल में वायुसेना के विमानों का डिस्प्ले राजधानीवासियों को गर्व की अनुभूति कराता रहता है।
विज्ञापन

9 of 9
एयर शो - फोटो : amarujala
एरो इंडिया-2019 लखनऊ में होगा
बंगलुरु में होने वाला एरो इंडिया-2019 इस बार लखनऊ के बख्शी का तालाब वायुसेना स्टेशन पर होगा। यह शो फरवरी में होगा। वायुसेना स्टेशन के ग्रुप कैप्टन जे. सुआरस ने इस बारे में जानकारी दी है। - गार्गी मलिक सिन्हा, पीआरओ, मध्य कमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें