सोने और चांदी के भावों में 30-40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद इस बार भी सराफा बाजार में रौनक है। बाजार में शुद्ध सोने की पुरानी परंपरा लौट रही है जिसमें एंटिक ज्वैलरी खूब पसंद की जा रही है।
गोमतीनगर स्थित एचएसजे के एमडी अंकुर आनंद ने बताया कि एंटिक गोल्ड में साब्यसांची कलेक्शन, कुंदन सेट, टेंपल सेट और भारी दिखने वाली पर हल्की ज्वैलरी को महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं।
इसमें सिर्फ कलर हल्का होता है, जबकि सोने की पूरी शुद्धता होती है। इनकी कीमत तीन लाख से 15 लाख तक है। डायमंड में पोलकी और कलरस्टोन गहनों की भी मांग है। धनतेरस पर चांदी के बर्तनों व कॉरपोरेट गिफ्टिंग आयटमों की भी खूब बिक्री होती है। 3000 रुपये से इनकी शुरुआत है।