शासन ने सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खोलने का आदेश दिया था, इसके बाद भी सुबह दूध-सब्जी और फल लेने निकले लोग शराब की दुकानों के चक्कर काटते रहे। हजरतगंज के परिवर्तन चौक से लेकर गोमतीनगर के मिठाईवाला चौराहा, विशालखंड, महानगर के निशातगंज, गोल मार्केट, हुसैनगंज, कैसरबाग, आलमबाग, पुराने लखनऊ के तमाम मोहल्लों में लोग नौ बजे से ही शराब की दुकानों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए थे।