बजट में महिलाओं, विद्यार्थियों व बुजुर्गों पर बना रहेगा फोकस
योगी सरकार ने पिछले बजट में जिन सेक्टर व लाभार्थी समूह को अपने केंद्र में लिया, उन पर फोकस बना रहेगा। महिलाओं से बलात्कार व बच्चों से जुड़े अपराध के लिए बनाए गए फास्ट ट्रैक कोर्ट के संचालन, बेटियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिलाने, बुजुर्गों, महिलाओं के लिए पेंशन व विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवश्यक बजट देने की तैयारी है।
सामूहिक विवाह योजना भी पूरे धूमधाम से जारी रहेगी। सरकार ने पुलिस आधुनिकीकरण का काम भी तेजी से आगे बढ़ाने की योजना बनाई है। पुलिस फोरेंसिक विश्वविद्यालय के अलावा मंडल स्तर पर फोरेंसिक लैब की स्थापना होगी। पुलिस बल के लिए नई तकनीक, संसाधन व इन्फ्रास्ट्रक्चर की योजनाओं के लिए भी बजट मिलेगा। सचिवालय की पुख्ता सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे व आधुनिक उपकरणों के लिए पैसा मिलेगा।