‘अमर उजाला’ के अनूठे आयोजन ‘भूले-बिसरे खेलों' में शहर की बेटियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रिवर फ्रंट खेल के मैदान में तिगड़ी, सिगड़ी और गुट्टक में बच्चे तो क्या बड़ों ने भी गुजरे जमाने के खेलों में हाथ आजमाया।
बेटियों ने रस्साकशी में जोर आजमाइश की तो तिगड़ी, सिगड़ी और गुट्टक भी खेले। घोड़ा जमाल खाय के साथ बीते दिनों को याद किया तो रस्सीकूद में भी अपने जौहर दिखाए।
आयोजन में यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया और पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा सहित कई हस्तियां शामिल हुईं। मेयर संयुक्ता भाटिया ने आयोजन की तारीफ की और खुद भी गुट्टक में हाथ आजमाए।
बता दें कि अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बच्चियों को सुरक्षित समाज देने का संदेश देते इस आयोजन का मकसद नई और पुरानी पीढ़ी को साथ लाने की कोशिश करना और ‘अमर उजाला’ का प्रयास लोगों को यह बताना कि ये बेटियां ही हैं, जो परंपराओं को संभाल कर रखती हैं। जिस तरह जरूरी है परंपरा को सहेजना, उसी तरह से बेटियों का सुरक्षित भविष्य समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ विकास प्राधिकरण और यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से किया गया।