फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैंने प्यार किया' की सुमन आज भी उतनी ही हसीन हैं, तस्वीरें देख उनकी सादगी के हो जाएंगे कायल

Thu, 05 Apr 2018 02:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बेशुमार शोहरत कमाने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री लखनऊ में थीं। वो अब भी अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना लेती हैं। उनकी पहली फिल्म सलमान खान के साथ 1989 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

2 of 7
भाग्यश्री ने कहा कि देश में महिला सशक्तीकरण की बात चल रही है, लेकिन अभी इसमें बहुत काम किया जाना है। शिक्षा ही वह हथियार है जिसकी सहायता से महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
वे रण समर फाउंडेशन के लखनऊ चैप्टर की शुरुआत पर हुई भूतनाथ मार्केट में हुई संगोष्ठी में भाग लेने आई थीं। संगोष्ठी का विषय था- ‘महिलाएं सशक्त कैसे बनें’।

4 of 7
भाग्यश्री ने कहा कि शहरों के मुकाबले गांव के हालात ज्यादा खराब हैं। गांव की आवाज शहरों तक नहीं पहुंचती है। इसलिए गांवों में जाकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

5 of 7
फाउंडेशन की अध्यक्ष आभा सिंह ने बताया कि संस्था ने महिला शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए बाराबंकी के गांव ददौरा को गोद लिया है। इसी गांव की तीन लड़कियों की पूरी शिक्षा की जिम्मेदारी भी फाउंडेशन ने उठाई है। मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

6 of 7
तमिल फिल्म में नजर आएंगी भाग्यश्री
अपने 29 साल के कॅरिअर मे गिनी-चुनी फिल्में करने वाली भाग्यश्री ने बताया कि उन्होंने हाल में ही एक तमिल फिल्म साइन की है। यह फिल्म हिंदी मूवी- टू स्टेट्स का रीमेक है। इसके अलावा वे कुछ सीरियल में भी नजर आएंगी। भाग्यश्री ने कहा कि अगर अच्छे रोल ऑफर हुए तो वे फिल्में जरूर करेंगी। भाग्यश्री की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ वर्ष 1989 में आई थी। इस फिल्म से वे रातों-रात स्टार बन गई थीं। हालांकि इसके बाद अचानक शादी करके वे फिल्मों से दूर हो गईं। (भाग्यश्री के साथ यूपी की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी।)
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लखनऊ में भाग्यश्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें