फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह राजनीति करती हैं सोनिया, राहुल और प्रियंका, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 12
इन दिनों पूरा गांधी परिवार अमेठी और रायबरेली में भ्रमण कर रहा है। सोनिया, राहुल और प्रियंका सब यहीं पर हैं। इन तस्वीरों में देखिए कि इन तीनों का ग्रामीणों का प्रति व्यवहार कैसे रहता है।
विज्ञापन

इस तरह राजनीति करती हैं सोनिया, राहुल और प्रियंका, तस्वीरें

2 of 12
गांधी परिवार हमेशा ही करिश्में पर चला है। उनके करीब से देखने की ख्वाहिश ही लोगों के लिए उनसे बात करने जैसा रहा है। राजीव गांधी के न रहने के बाद अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार का रिश्ता खत्म सा हो गया। लेकिन 1999 के लोकसभा चुनाव में सोनिया ने अमेठी से पर्चा भरा और इस क्षेत्र से लोगों का रिश्ता फिर से जुड़ गया।
विज्ञापन

इस तरह राजनीति करती हैं सोनिया, राहुल और प्रियंका, तस्वीरें

3 of 12
सोनिया गांधी ने पहले अमेठी और फिर रायबरेली से चुनाव लड़ा। इस दौरान सोनिया गांधी अपने क्षेत्र में सक्रिय रहीं। सोनिया के दौरे लगते और सोनिया यह प्रयास करतीं कि बात करने के अलावा वह लोगों से मिले जुले भीं।

इस तरह राजनीति करती हैं सोनिया, राहुल और प्रियंका, तस्वीरें

4 of 12
लोगों से सीधे मिलने और जुड़ने में सोनिया की शुरुआत में कुछ‌ झिझक दिखाई देती थी लेकिन समय के साथ यह झिझक भी खत्म होने लगी। वह अब लोगों से अपने अलग तरह की हिंदी में बात करती हैं यह अलग बात है कि वह ठेठ अवधी या बैसवारी भाषा उस तरह से नहीं समझ पाती हैं।
विज्ञापन

इस तरह राजनीति करती हैं सोनिया, राहुल और प्रियंका, तस्वीरें

5 of 12
सोनिया गांधी के बाद इस क्षेत्र से प्रियंका गांधी रुबरु हुईं। 1999 के जिस चुनाव में सोनिया अमेठी से चुनाव लड़ रहीं थीं उसी चुनाव में गांधी परिवार के खास कैप्टन सतीश शर्मा चुनाव लड़ रहे थे। प्रियंका ने रायबरेली में सतीश शर्मा के लिए चुनाव प्रचार किया।

विज्ञापन

इस तरह राजनीति करती हैं सोनिया, राहुल और प्रियंका, तस्वीरें

6 of 12
कैप्टन सतीश शर्मा के खिलाफ एक जमाने में राजीव गांधी के मित्र अरुण नेहरु भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे थे। यह बाजपेई युग था और बाजपेई के नाम की लहर देश में थी। लेकिन प्रियंका ने अपने जनसंपर्क और रैलियों की वजह से यह चुनाव कैप्टन सतीश शर्मा के पक्ष में कर दिया।
विज्ञापन

इस तरह राजनीति करती हैं सोनिया, राहुल और प्रियंका, तस्वीरें

7 of 12
इसके बाद से प्रियंका का जुड़ाव अमेठी-रायबरेली से बढ़ता गया। वह चुनाव के समय अमेठी में राहुल गांधी और रायबरेली में मां सोनिया गांधी का प्रचार करतीं। प्रियंका के विरोधी भी मानते कि प्रियंका में लोगों से मिलने जुलने और लोगों की बात सुनने की क्षमता राहुल और सोनिया से बेहतर है।

इस तरह राजनीति करती हैं सोनिया, राहुल और प्रियंका, तस्वीरें

8 of 12
किसी से कहीं भी मिल लेना। आंगन में बिना किसी औपचारिकता के चौपाल लगाकर बैठ जाना यह प्रियंका की खासयित रही है। प्रियंका इन क्षेत्रों में बोली जाने वाली अव‌धी समझती हैं और कई बार अवधी में ही जवाब भी दे देती हैं।

इस तरह राजनीति करती हैं सोनिया, राहुल और प्रियंका, तस्वीरें

9 of 12
‌सोनिया और प्रियंका के बाद इन क्षेत्रों से जुड़ाव हुआ राहुल गांधी का। राहुल गांधी ने 2004 में अमेठी से लोकसभा का पर्चा भरा। यह सीट उनके लिए सोनिया गांधी ने खाली की और वह खुद चुनाव लड़ने के लिए रायबरेली गईं।

इस तरह राजनीति करती हैं सोनिया, राहुल और प्रियंका, तस्वीरें

10 of 12
राहुल गांधी पहली बार इस चुनाव में लोगों से रुबरु हुए। राजनीति में रोड शो की भव्य शुरुआत राहुल की ही देन कही जाती है। 2004 में अमेठी में किया गया राहुल का रोड शो ऐतिहासिक रहा। मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि इस रोड शो में राहुल ने इतने लोगों से हाथ मिलाया कि उनके हाथों में झाले पड़ गए। राहुल इस चुनाव मे ऐतिहासिक वोटों से जीते। बाद में राहुल अमेठी के साथ रायबरेली भी आते रहे।

इस तरह राजनीति करती हैं सोनिया, राहुल और प्रियंका, तस्वीरें

11 of 12
राहुल लोगों से सीधे मिलने जुलने में शुरुआत में थोड़ा कतराते रहे हैं। बाद में किसी के घर अचानक घुस जाना, लोगों के कंधे पर हाथ रखकर उनका हालचाल लेना उनकी राजनीतिक पहचान बन गई।

विज्ञापन

इस तरह राजनीति करती हैं सोनिया, राहुल और प्रियंका, तस्वीरें

12 of 12
इस चुनाव में राहुल को अमेठी में तगड़ी टक्कर मिली। इसके बाद राहुल के व्यवहार में और भी नम्रता आई। राहुल गांधी ने अपने इस दौरे में अपना ज्यादा से ज्यादा समय लोगों को दिया और जनसभाएं बहुत सीमित स्तर पर कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें