फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला तिल दूर करेगा सफेद बालों की समस्या, जोजोबा ऑयल से दोबारा उग आएंगे बाल

Tue, 30 Jan 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
herbal care
कॉस्मेटिक्स के इस्तेमाल से कुछ घंटों के लिए तो त्वचा और बालों को खूबसूरत बनाया जा सकता है, मगर इनकी असल सुंदरता तो आपका खानपान ही तय करता है। स्वस्थ्य, सुंदर त्वचा व बाल 80 प्रतिशत खानपान पर निर्भर होते हैं। ऊपरी देखभाल व कॉस्मेटिक्स का रोल सिर्फ 20 फीसदी ही है। यह जानकारी विशिष्ट अतिथि श्रीलंका की मशहूर ब्यूटीशियन नयना करुणारत्ने ने रविवार को गोमतीनगर के एक होटल में आयोजित ऑल इंडिया कॉस्मेटोलॉजिट एंड ब्यूटीशियन एसोसिएशन के 16वें वार्षिक सम्मेलन में दी। उन्होंने कहा कि हर्बल उत्पादों में भी केमिकल मिलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
herbal care
बिना कॉस्मेटिक सर्जरी पांच मिनट में दूर करें झुर्रियां
केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि चंद मिनटों के प्रोसीजर से ही उम्र के साथ बढ़ती झुर्रियों व एजिंग से निजात मिल सकती है। उन्होंने बताया कि केजीएमयू में भी यह सुविधा उपलब्ध है। 35 की उम्र के बाद चेहरे पर झुर्रियों के लिए केमिकल पील, इंजेक्शंस, माइक्रोडर्मा, फिलर्स व बोटाक्स जैसे प्रोसीजर हैं। इनसें बिना सर्जरी के ही चेहरे की एजिंग को खत्म किया जा सकता है। महज 10000-12000 के इन ट्रीटमेंट्स सें सर्जरी में होेने वाले साइड इफेक्टस व रिस्क का भी खतरा नहीं होता।
विज्ञापन

3 of 7
herbal care - फोटो : demo
नींद पूरी लें तो नहीं होगी समय से पहले एजिंग की समस्या
एमडी मेडिसिन व डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अधिक तनाव, स्मोकिंग, नींद न पूरी होने व शराब के सेवन से न सिर्फ ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, डिप्रेशन, मोटापा व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं। नींद पूरी न होने से बॉडी रिपेयर नहीं हो पाती, जिससे उम्र होने से पहले ही एजिंग की समस्या हो रही है। उन्होंने बताया कि एक दिन में डेढ़ टी स्पून नमक, ढाई टी स्पून तेल, दो से तीन चम्मच चीनी ही लेनी चाहिए। साथ ही डाइट में विटामिन-ई, बायोटीन, फल, अंकुरित अनाज लेना चाहिए।

4 of 7
herbal care - फोटो : demo
तिल से दूर करें बालों की सफेदी
मुंबई के मशहूर हेयर एक्सपर्ट हरीश भाटिया ने बताया कि आजकल युवाओं में भी बालों सफेद होने, बाल झड़ने, डैंड्रफ जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं। बालों की देखभाल के लिए रॉ फूड का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। पत्ता गोभी, लौकी व गाजर का जूस, टमाटर, आंवला खाने से बालों की कई समस्याओं से निजात मिल सकती है। अगर रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच काला तिल खाएं तो उम्र से पहले बाल सफेद नहीं होंगे। साथ ही सफेद प्याज के रस को हर रोज 10 मिनट बालों में लगाकर धोने से बाल सिल्की और चमकदार होते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
herbal care - फोटो : demo
मड थेरेपी के जरिए लाएं त्वचा में दमक
नेच्युरोपैथी विशेषज्ञ मुंबई की डॉ. मरियम ने बताया कि मड थेरेपी के जरिए शरीर की त्वचा को सॉफ्ट और शाइनी बनाया जा सकता है। करीब दो फीट नीचे की मिट्टी को लेकर छान लें। उसे रात भर भिगो दें। सुबह उस मिट्टी को चेहरे समेत पूरे शरीर पर लगा सकते हैं। फिर सुबह की धूप में करीब 20 मिनट तक बैंठे। उसके बाद सादे पानी से उसे धो दें। मड थेरेपी त्वचा टाइट होने के साथ इसमें दमक भी आ जाती है। टमाटर व खीरा का रस नेचुरल ब्लीच का काम करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
herbal care - फोटो : demo
विटामिन-डी, ई और सी जरूरी
मुुंबई के कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. फैजान सय्यद ने बताया कि त्वचा का ग्लो बनाए रखने के लिए सुबह उठने के बाद पेट भर पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही पके हुए पपीते के पल्प में दही मिला कर हर रोज दस मिनट तक लगाना चाहिए। बालों को धोने से पहले शैंपू में तीन से चार बूंद आरगन ऑयल डाल कर धोना चाहिए। बालों व त्वचा को सुंदर रखने के लिए विटामिन-डी, विटामिन-ई, विटामिन-सी व साइट्रिक एसिड युक्त फल व सब्जियां खाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
herbal care - फोटो : demo
तेल से होगी हेयर रीग्रोथ
एक बार बाल गिर जाने के बाद केवल हेयर ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प नहीं है। डॉ. रमा श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेम सेल थेरेपी व प्लास्मा सेल इंजेक्शन (पीआरपी), मेनॉक्सीड्रिल लोशन जैसी कुछ नई तकनीक भी हैं जो कम खर्च व कम समय में हेयर री ग्रोथ के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं। इसके अलावा कास्टर ऑयल (अरंडी का तेल) व जोजोबा ऑयल के नियमित इस्तेमाल से भी दोबारा बाल उगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें