फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मलिन बस्तियों के बच्चों को दी निःशुल्क शिक्षा, पत्नी ने भी दिया साथ

Fri, 27 Jul 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मलिन बस्ती के बच्चों को पढ़ाते डॉ हरिनारायण - फोटो : amarujala
शिक्षक न केवल बच्चों को शिक्षित करते हैं बल्कि समाज को प्रेरणा देने का भी काम करते हैं। नक्खास स्थित एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरिनारायण उपाध्याय भी उन्हीं शिक्षकों में से हैं, जो गरीब बच्चों को शिक्षित करने के लिए आगे आए और बाकी शिक्षकों को भी प्रेरित करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मलिन बस्ती के बच्चों को पढ़ातीं भानुमती देवी - फोटो : amarujala
आमतौर पर ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यालयों के शिक्षक परिवार सहित सैर-सपाटे के लिए प्रदेश से बाहर निकल जाते हैं, लेकिन सहायता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिनारायण ने इस बार कुछ अलग करने की ठानी। उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षित करने का काम किया। उनके इस सामाजिक काम में उनकी पत्नी भानुमति देवी और बेटी रिचा उपाध्याय भी साथ रही। 
विज्ञापन

3 of 5
मलिन बस्ती के बच्चों को पढ़ाते डॉ हरिनारायण - फोटो : amarujala
गर्मी की छुट्टियों के दौरान उन्होंने एक दर्जन से ज्यादा गरीब बच्चों को अंग्रेजी, गणित, हिंदी और नैतिक शिक्षा की शिक्षा दी। उन्होंने रोजाना दो घंटे अपने घर में इन गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी। डेढ़ घंटे बाकी विषयों को पढ़ाया जबकि आधे घंटे नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया। नैतिक शिक्षा देने का कार्य उनकी बेटी ने किया। ये सभी बच्चे छह से नौ वर्ष की आयु के थे और वे स्कूल नहीं जाते थे। उन्होंने बच्चों को कॉपी-किताब व बैग भी उपलब्ध कराया।

4 of 5
मलिन बस्ती के बच्चों को पढ़ाते डॉ हरिनारायण - फोटो : amarujala
यही नहीं उन्होंने उनके अभिभावकों को उन्हें स्कूल भेजने के लिए भी प्रेरित किया। ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद वे इस सामाजिक कार्य को अनवरत चालू रखने की योजना बना रहे हैं। इसके तहत उन्होंने नारा दिया है कि हर घर में दीप जलेगा हर बच्चा स्कूल चलेगा। इसके लिए वे एक एजुकेशनल हब तैयार कर रहे हैं, जिसमें शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ होंगे। जो सभी मिलकर ऐसे गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलिन बस्ती के बच्चों को पढ़ाते डॉ हरिनारायण - फोटो : amarujala
गरीब बच्चों को पढ़ाने के अलावा उन्होंने अपने स्कूल के रख-रखाव के लिए भी विशेष योगदान दिया। सरकार की तरफ से कोई आर्थिक मदद न मिलने के बावजूद उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ मिलकर अपने खर्चे पर अपने विद्यालय का रंग-रोगन करवाया। शिक्षा क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के चलते गत वर्ष उन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पहले उन्हें राज्यपाल भी सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें