फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का सिर काटा और चल दिया थाने की ओर, कहता रहा-‘सीता राम सीता’, वीडियो बनाते रहे लोग

Sun, 02 Feb 2020 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
विज्ञापन
1 of 7
पति ने पत्नी का सिर काटा - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी में पत्नी से झगड़े के दौरान शनिवार दोपहर एक युवक हैवान बन गया। उसने घर के अंदर ही धारदार हथियार से पत्नी का गला काटकर अलग कर दिया। इतना ही नहीं कटा हुआ सिर लेकर वह थाने की ओर चल दिया। यह सनसनीखेज दृश्य देख ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। कोई भी उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। पुलिस को सूचना जरूर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके को रवाना हुई पुलिस को थाने से पहले ही युवक मिल गया। उसे गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने कटा हुआ सिर कब्जे में लिया।

 
विज्ञापन

2 of 7
पत्नी का सिर लेकर पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला
यह घटना जहांगीरबाद क्षेत्र के बहादुरपुर में हुई, जहां अखिलेश रावत ने शनिवार दोपहर विवाद के दौरान पत्नी रंजना का गला धारदार हथियार से काट डाला। ग्रामीणों के मुताबिक अखिलेश रावत पुत्र पलटू रावत का विवाह सतरिख क्षेत्र के देवकहा पारा कुंवर निवासी निवासी रामगोविंद की बेटी रंजना (22) से दो साल पहले हुआ था। गत वर्ष रंजना ने एक बेटी को जन्म लिया जिसकी मौत हो गयी थी। 
विज्ञापन

3 of 7
मर्डर - फोटो : amar ujala
अखिलेश की मां लज्जावती व बहन पूजा के मुताबिक शुक्रवार रात अखिलेश का पत्नी रंजना से काफी विवाद हुआ। इस दौरान पत्नी के साथ अखिलेश ने अपने माता, पिता व बहन को मारपीट कर घर से भगा दिया। शनिवार दोपहर दंपती के बीच फिर झगड़ा होने लगा। विवाद के दौरान अखिलेश ने धारदार हथियार (हंसिया) से पत्नी का गला रेत कर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वह पत्नी का कटा सिर लेकर थाने चल दिया। 

4 of 7
मर्डर - फोटो : amar ujala
यह देख ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने थाने से कुछ दूर पहले आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के समय वह रंजना का कटा सिर हाथ में लटकाए था। पुलिस ने घर पहुंचकर जांच की तो बरामदे में काफी खून फैला था। पुलिस के मुताबिक अखिलेश ने पूछताछ में बताया है कि पत्नी के व्यवहार के चलते उसकी हत्या कर दी। इसके अलावा उसने कुछ नहीं बताया। थाने में ‘सीता राम सीता’ बोल रहा था।
 
विज्ञापन

5 of 7
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
पत्नी से विवाद पर तीन दिन पहले पुलिस ले गई थी थाने
 ग्रामीणों के मुताबिक शादी के बाद से अखिलेश और रंजना का जीवन सामान्य रूप से गुजर रहा था। कभी लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ। तीन दिन से दोनों के बीच घर में काफी हंगामा चल रहा था। तीन दिन पहले विवाद के बाद रंजना ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को भी बुलाया था।  पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया और रात भर थाने पर रखने के बाद समझाकर छोड़ दिया गया था। दो दिन बाद उसने पत्नी की सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी।
विज्ञापन

6 of 7
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी। - फोटो : amar ujala
वीडियो बनाने व फोटो खींचने दौड़े लोग
रोंगटे खड़े कर देने वाली हत्या की यह वारदात बहादुरपुर के साथ इलाके के कई गांव में चर्चा का विषय बनी रही। आरोपी जब पत्नी का कटा सिर लेकर पैदल थाने जा रहा था तब उसका वीडियो बनाने व फोटो खींचने वालों की होड़ लग गई। यह दृश्य देखने वाले लोग सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मर्डर - फोटो : amar ujala
एसपी ने लिया मौके का जायजा
घटना सूचना मिलने पर एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, एएसपी आरएस गौतम व सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी ने ग्रामीणों से भी घटना के बारे में जानकारी की। एसपी ने बताया कि दंपती के बीच विवाद के चलते यह घटना हुई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें