यूपी के बाराबंकी में एक युवक की मौत थाने में हो गई थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस थाने पर हमला बोलकर पुलिस वालों की पिटाई की। बाद में पुलिस वालों ने गांव में घुसकर घरों में तोड़फोड़ की। पुलिस वालों पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और लूट का भी आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस ने की तोड़फोड़-अभद्रता, डरकर भागे गांव के लोग
2 of 6
बाराबंकी जिले के देवा थाने में हुई इस घटना के विरोध में सोमवार की दोपहर ग्रामीणों ने थाने को आग लगाने के साथ पुलिस वालों से मारपीट भी की। गांव वाले एकत्रित होकर थाने पहुंचे और उन्होंने वहां तोड़फोड़ करने के साथ थाने को आग भी लगा दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने की तोड़फोड़-अभद्रता, डरकर भागे गांव के लोग
3 of 6
उस समय पुलिस वाले कम थे। बाद में पुलिस वालों की तरफ से इसकी जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस वाले देवा थाने क्षेत्र से सटे गांव मुरादाबाद गांव में रहने वाले रिंकू वर्मा के घर पहुंचे।
पुलिस ने की तोड़फोड़-अभद्रता, डरकर भागे गांव के लोग
4 of 6
वहां पहुंचकर उन्हें घर के बाहर जो गाड़ी मिली थी उसकी बुरी तरह से तोड़ डाला। उनकी यह तोड़फोड़ गाड़ियों तक सीमित नहीं रही। उन्होंने घर के अंदर घुसकर भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
पुलिस ने की तोड़फोड़-अभद्रता, डरकर भागे गांव के लोग
5 of 6
गांव वालों का आरोप है कि पुलिस के जवानों ने न सिर्फ तोड़फोड़ की बल्कि जो भी महिलाएं या लड़कियां मिलीं उनके साथ अभद्रता की। यह अभद्रता अश्लीलता की हद तक थी।
पुलिस ने की तोड़फोड़-अभद्रता, डरकर भागे गांव के लोग
6 of 6
गांव में घुस आई पुलिस की दहशत का आलम यह था कि हर व्यक्ति अपना घर छोड़कर भाग गया। पुलिस वालों को जो भी बचे हुए लोग मिले पुलिस उन्हें अपनी गाड़ी में डालकर पुलिस थाने ले गई। अभी तक इस मामले में शासन के ऊपरी स्तर से हस्तक्षेप नहीं हुआ है।