फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी परिवार हत्या और आत्महत्या कांड: एक ही तारीख में पिता-पुत्र का जन्म, एक ही दिन अंतिम संस्कार

Sun, 07 Jun 2020 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
विज्ञापन
1 of 5
barabanki family murder - फोटो : अमर उजाला।
कभी-कभी समय भी किसी के साथ ऐसा खेल करता है कि वह लंबे समय तक भुलाए नहीं भूलता। बारह जून जिस दिन पिता विवेक शुक्ला जन्मे उसी बारह जून को उन्हें बबलू रूप में पुत्र की प्राप्ति हुई। पिता पुत्र का जन्मदिन एक दी दिन पड़ता था। दोनों एक साथ अपना जन्मदिन मानते थे। एक ही केक आता था, एक ही चाकू केक काटने के लिए आता था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
barabanki family murder - फोटो : अमर उजाला।
पिता पुत्र साथ साथ मिलकर एक दूसरे का हाथ पकड़कर केक काटते और एक दूसरे को खिलाते थे। फिर समय का ऐसा पहिया घूमा की जिस दिन पुत्र को मौत ने अपने आगोश में लिया उसी दिन पिता भी काल के गाल में समा गया। एक ही दिन जन्मे और एक ही दिन दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मृतक विवेक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिता ने अपने जन्मदिन पर किया पुत्र का अंतिम संस्कार
विवेक के पिता भुवन मोहन का शनिवार को जन्मदिन था। पिता ने बेटे और बहू के शव का दाह संस्कार किया तो दो पौत्रियों और एक पौत्र के शव को दफनाया गया। भुवन मोहन ने बिलखते हुए कहा कि ईश्वर ने जन्मदिन पर मुझे कैसा तोहफा दिया कि अपने बेटे, बहू और बच्चों का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। 

4 of 5
मां अनामिका और तीन बच्चे(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सफेदाबाद में शुक्रवार को दंपती और बच्चों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नया खुलासा हुआ है। दंपती और बच्चों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि विवेक शुक्ला ने दो जून को ही पत्नी व बच्चों को जहर देकर मार दिया था। जबकि खुद अगले दिन तीन जून को अपनी नस काटी और बाद में फंदे पर लटक गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हालांकि पुलिस अभी हत्या व आत्महत्या की वास्तविक वजह नहीं तलाश सकी है। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े कुछ लोग संदेह के घेरे में हैं। शुक्रवार को पांचों के शव सफेदाबाद स्थित घर में मिले थे। एएसपी (उत्तरी) आरएस गौतम ने बताया कि सफेदाबाद निवासी विवेक शुक्ला, पत्नी अनामिका व बच्चे पोयम, कोयना व बबल के शवों का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें