इस पर साइबर एक्सपर्ट हिमांशु शर्मा ने कहा कि ऐसे मामलों में खाता और इंश्योरेंस पॉलिसी शुरू करने के लिए लगाए गए दस्तावेजों की सही से जांच की जानी चाहिए। साथ ही किस अधिकारी या कर्मचारी ने दस्तावेज को प्रमाणित किया है। उसके बारे में जानकारी लें। कार्यशाला में सीओ गाजीपुर अवनीश्वर श्रीवास्तव, एसआई कमलेश राय, राजेश राय, राकेश सिंह, प्रेमचंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।