बलरामपुर नगर के मोहल्ला गदुरहवा में घर के अंदर पटाखे में अज्ञात कारणों से विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई और दो महिलाएं जख्मी हो गईं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के करीब 24 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कई अन्य मकानों की छतों में दरार पड़ गई तथा खिड़कियों में लगे शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन
2 of 6
विस्फोट
- फोटो : amar ujala
आसमान में धुएं का गुबार दिखने से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। तीन किलोमीटर तक के लोग धमाके की आवाज सुनकर दहल गए। वहीं मकान मालिक का कहना है कि विस्फोट रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से हुआ है। पुलिस भी थोड़ी देर तक मकान मालिक की बात मानकर एसपी के साथ-साथ लोगों को गुमराह करती नजर आई। हालांकि मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया कि विस्फोट अवैध रूप से रखे पटाखों से हुआ है।
विज्ञापन
3 of 6
विस्फोट
- फोटो : amar ujala
मोहल्ला गदुरहवा निवासी अकरम के घर सोमवार सुबह अचानक हुए धमाके ने बड़ी तबाही मचाई। धमाके की चपेट में आकर पड़ोसियों के करीब 24 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अकरम के यहां ननिहाल में आए ग्राम समगरा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती निवासी भांजे ननकन अली (18) की मौके पर ही मौत हो गई। ननकन का शव धमाके के बाद घर से दूर जाकर पड़ोसी के घर में गिरा। अकरम की भाभी सुगरा बेगम (50) व भतीजी रूबी (20) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए।
4 of 6
सिलेंडर फटने से मकानों के परखच्चे उड़े
- फोटो : amar ujala
अकरम के खिलाफ केस दर्ज, गिरफ्तार
बलरामपुर में विस्फोट के बाद अकरम के घर पहुंची पुलिस उसके झूठ बोलने से नाराज हो गई है। अकरम ने पुलिस को बताया कि घर में नाश्ता बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर के विस्फोट से घटना हुई। अकरम ने इस बात की तहरीर भी नगर कोतवाली में दे दी।
विज्ञापन
5 of 6
विस्फोट
- फोटो : amar ujala
सीओ सिटी मनोज यादव और प्रभारी निरीक्षक राजितराम ने यही सूचना एसपी को दी। थोड़ी देर बाद पता चला कि विस्फोट तो पटाखों के कारण हुआ है। अकरम झूठ बोल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अकरम के झूठ से पुलिस को कुछ देर गुमराह होना पड़ा।
अकरम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, पुलिस को गुमराह करने के साथ-साथ विस्फोटक अधिनियम आदि धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अकरम के बिजलीपुर गोदाम को भी छापा मारकर पटाखों समेत सील कर दिया गया है। वहीं नगर कोवाल रजित राम ने बताया कि देर शाम मौके पर डिस्पोजल व एटीएस की टीम ने भी पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।