फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद: बाजारों में रौनक, 1.80 लाख के बकरे को खरीदार का इंतजार

Wed, 22 Aug 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
बकरीद
बाजारों में बकरीद की रौनक देर रात तक छाई रही। अमीनाबाद, मौलवीगंज व नक्खास में लोगों ने खूब खरीदारी की। यहां पर महिलाओं की टोलियां चूड़ियां, कंगन व कपड़ों से लेकर अन्य सामानों की खरीदारी करती दिखीं।
विज्ञापन

2 of 6
बकरीद
वहीं मेहमाननवाजी को लेकर भी तैयारियां जारी रहीं। उधर, कुर्बानी के लिए बकरा मंडी पर खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही। खानपान का स्वाद लेने वाले भी देर रात तक बकरीद की रौनक का लुत्फ लेते रहे।
विज्ञापन

3 of 6
बकरीद
बकरीद की तैयारियों को लेकर नक्खास और अकबरी गेट करीब-करीब पूरी रात खुला रहा जहां चूड़ी कंगन व कपड़ों के साथ नमाज के लिए कुर्ता टोपी की खरीदारी होती रही। चौक की गलियां देर रात तक रोशन रहीं। वहीं खदरा में भी पूरी रात दुकानों में खरीदारी हुई।

4 of 6
बकरीद
बकरीद में कुर्बानी के लिए राजधानी में सजे बकरा बाजार में 1.80 लाख कीमत के अलवरी नस्ल का लड्डू  कद्रदानों का इंतजार कर रहा है। सऊदी अरब की नस्ल के दुम्बे ने 71 हजार रूपये में बकरा मंडी से रुखसती ले ली है।
विज्ञापन

5 of 6
बकरीद
वहीं दुबग्गा बकरा बाजार में बाहुबली ने अपनी आमद दर्ज कराई। गुलाबी अलवरी नस्ल के इस खूबसूरत बकरे की मांग 1.50 लाख रूपये तय की गई है। एक लाख रूपये का तोता परी नस्ल का राजू भी मंडी में अपनी शान बनाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बकरीद
कुर्बानी के लिए तमाम नस्ल और कीमत के बकरों से सजे बाजार में आलमबाग के मोहम्मद असलम ऊंची कद काठी के बाहुबली और राजू को लेकर आये हैं। इनके पास 1.50 लाख रूपये की खूबसूरत अजमेरी जोड़ी भी है जिसके 90 हजार रूपये लग चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें