बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र में चारों बालिकाओं के शव तालाब से बरामद कर लिए गए हैं। हादसा सतीजोर गांव में हुआ। घटना से हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतीजोर में तालाब स्थित है। इस समय तालाब में बेली फल लगा हुआ है। जिसे तोड़ने के लिए मंगलवार को गांव निवासी महक (14) पुत्री कालीन खान गई तो महक तालाब में डूबने लगी। इसी दौरान महक को बचाने के लिए सामिया (10) पुत्री इशरत, साइबा (10) पुत्री मेराज और सरिकुल खातून (13) मकबूल खां भी डूब गई।