बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बुधवार की सुबह रोमांचक नजारा देखने को मिला। जंगल से भटककर एक जंगली नर हाथी सीधे चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के निकट पहुंच गया। यहां कैलाशपुरी वन बैरियर के सामने स्थित गेरुआ नदी में हाथी उतर गया और मस्ती करने लगा।
करीब सुबह 7 बजे से हाथी नदी में नहाता और खेलता रहा। इस दौरान राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मोबाइल कैमरे से उसकी तस्वीरें और वीडियो कैद कर लिए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।