फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र ने बनाई बैटरी चालित मोदी बाइक, पढ़ें ये है खासियत

Sat, 27 Jan 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
मोदी बाइक - फोटो : अमर उजाला
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से जुड़े दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मेरठ के बीटेक ऑटोमोबाइल छात्र ने बैटरी चालित ‘मोदी बाइक’ बनाई है। बैटरी चालित यह बाइक सड़क पर 100 किमी की स्पीड से फर्राटा भर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 7
एकेटीयू के स्टार्टअप कार्यक्रम में चयन‌ित मोदी बाइक - फोटो : अमर उजाला
खास यह कि ये बाइक जीरो मेंटेनेंस वाली है, इसकी बैटरी लगभग 2 साल तक चलेगी। इसमें सामान रखने के लिए स्टोरेज टैंक भी लगाया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
विवि में बृहस्पतिवार को आयोजित स्टार्टअप इंडिया यात्रा के ग्रैंड फिनाले में भी बाइक ने धूम मचाई। इसे डेवलप करने वाले बीटेक छात्र वकार अली को एकेटीयू, बिनटेक ग्रेटर नोएडा व एनएक्सजी वेंचर ने इनक्यूबेट करने के लिए ऑफर किया है। 

4 of 7
डेमो
वकार ने बताया कि यह बाइक पीएम नरेंद्र मोदी को समर्पित करके बनाई गई है। इसे ऊर्जा संरक्षण के लिए भी जाना जाएगा। यह 15 से 20 रुपये में चार्ज हो जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 7
मोदी बाइक - फोटो : अमर उजाला
बाइक में रिवर्स गियर भी है और क्लच-गियर भी नहीं है। इससे मोबाइल और लैपटॉप भी चार्ज किए जा सकते हैं। इसकी टंकी में ‘मोड ऑफ डेवलपमेंट’ और नंबर प्लेट में ‘स्वच्छ भारत, प्रदूषण मुक्त भारत’ का स्लोगन भी लिखा है। इसके साथ हज्जाम, अनलॉक एंड फ्लश, इनोवेटिव मशीनरी समेत 48 बेहतर आइडिया को अंतिम रूप से इनोवेट करने के लिए चयनित किया है।
विज्ञापन

6 of 7
मोदी बाइक - फोटो : अमर उजाला
इसमें से 3 आईआईटी कानपुर, 12 बिमटेक नोएडा, 14 आईबी हब और 19 एनएक्सजी वेंचर दिल्ली के इनक्यूबेशन सेंटर में इनक्यूबेट किया जाएगा। मौके पर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विशेष सचिव अखिलेश कुमार व एकेटीयू के डीन यूजी प्रो. विनीत कंसल ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मोदी बाइक - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शासन व एकेटीयू ने प्रदेश के युवाओं के बेहतर स्टार्टअप आइडिया को मूर्त रूप देने के लिए प्रदेश भर में आयोजन किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें