फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमान थाली का बैगन नहीं, यूपी में नहीं बनने देगा भाजपा सरकार: आजम खां

Wed, 26 Oct 2016 06:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
सपा में जारी कलह के कारण सपा से मुसलमानों के वोट छिटक जाने के कयासों पर यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां का बयान आया है। उन्होंने अपने जारी किए गए बयान में‌ लिखा है कि इस समय प्रदेश व देश के राजनैतिक घटना क्रम से मुसलमान सबसे ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि ‌उनको अपना भविष्य बहुत अंधकारमय नजर आ रहा है। उनका टूटता बिखरता सपना सबके सामने है।
विज्ञापन

2 of 5
खेद की बात है कि बिना कुछ किए सभी ने मुस्लिम वोटों को अपनी जागीर समझ रखा है। न तो मुसलमान पानी का बुलबुला है और न ही थाली का बैगन। जिसे कहीं भी कभी भी लुढका दिया जाए।
विज्ञापन

3 of 5
मुसलमानों की हालात पर पैनी नजर है और फैसला लेने में काफी है। फैसला अवश्य ही ऐसा होगा जिससे यह सुनिश्‍चित हो सके कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में न बन सके।

4 of 5
मुसलमानों का बुद्घजीवी वर्ग और स्वयं मुसलमान अपना अच्छा बुरा भली प्रकार से जानते हैं। मुसलमान मुद्दों पर तथा मजबूत राजनैतिक पकड़ वाले दल या व्यक्तित्व की ओर भी अपनी नजर जमाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुस्लिम लीडरशिप तथा स्वयं मुसलमान भी सही मायनों में सेकुलर हिंदुओं के साथ ही चलना चाहते हैं लेकिन न तो हारी हुई लड़ाई लड़ना चाहते हैं और न ही बेभरोसा राजनैतिक ताकत के सहयोगी बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें