फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल हाथ में लेकर हिंदूवादी नेताओं की तरह बोले आजम खां

विज्ञापन
1 of 7
अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले नगर विकास मंत्री आजम खां ने गुरुवार को कानपुर के सरसैया घाट पर ‘गंगा की पुकार’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में किसी हिंदू नेता की तरह बयानबाजी करके सबको चौंका दिया।
विज्ञापन

गंगाजल हाथ में लेकर ह‌िंदूवादी नेताओं की तरह बोले आजम खां

2 of 7
गाय, गंगा, तुलसी को सबका बताते हुए उन्होंने सबका मालिक एक का संदेश दिया। आजम खां ने गंगा तट पर बैठकर गंगाजल हाथ में लेकर गंगा बचाने का संकल्प भी लिया।वे बोले, गंगा, यमुना, गाय, तुलसी, पीपल तो मालिक की निशानियां हैं और सबका मालिक एक है।
विज्ञापन

गंगाजल हाथ में लेकर ह‌िंदूवादी नेताओं की तरह बोले आजम खां

3 of 7
हम गंगा जल से वजू करके ही हज, उमरा जाते हैं तो हम गंगा को साफ करके ही रहेंगे। गंगा हम सबकी हैं और सब मिलकर इसे बचाने में जुटें। गंगा की सफाई भाजपा का चुनावी मुद्दा था। लेकिन, हम इसकी सफाई के लिए वचनबद्ध हैं। लोग पालीथिन, कूड़ा फेंकना बंद कर गंगा सफाई में सहयोग करें। गंगा में गिर रहे नालों को किसी महानाले से नहीं जोड़ा जा सकता।

गंगाजल हाथ में लेकर ह‌िंदूवादी नेताओं की तरह बोले आजम खां

4 of 7
हां, यह जरूर है कि पैसा हो तो गंदे पानी को पीने योग्य बना सकते हैं। केंद्र सरकार ने जो प्लान कोर्ट में दिया, उससे तो गंगा 500 साल में भी साफ नहीं हो सकतीं। आजम ने कहा कि पिछले कुंभ की सफलता के बाद हमने सऊदी अरब से कहा है कि हम वहां भी सफल आयोजन कर सकते हैं।
विज्ञापन

गंगाजल हाथ में लेकर ह‌िंदूवादी नेताओं की तरह बोले आजम खां

5 of 7
पिछले दिनों बीफ को लेकर देश-विदेश तक मचे हंगामे पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा हमारे नबी (पैगंबर-ए-इस्लाम) ने गाय के गोश्त को नापसंद किया है, उसके दूध,घी को पसंद किया है।
विज्ञापन

गंगाजल हाथ में लेकर ह‌िंदूवादी नेताओं की तरह बोले आजम खां

6 of 7
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने आजम के रुख पर कहा कि आज गाय और गंगा अच्छी लगी हैं। कल राम भी अच्छे लगने लगेंगे। हम तो पहले से कहते आ रहे हैं कि गाय और गंगा को बचाने की जरूरत है। अगर वह शुद्ध मन से कह रहे हैं तो कथनी को करनी में भी बदलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाजल हाथ में लेकर ह‌िंदूवादी नेताओं की तरह बोले आजम खां

7 of 7
वीएचपी के नेता अवध विहारी मिश्र कहते हैं कि आजम खां जैसे व्यक्ति सुधार की भाषा बोलेंगे तो देश में शांति और सौहार्द कायम होने में देर नहीं लगेगी। वह गाय और गंगा के प्रभाव में आ गए हैं तो अच्छी बात है। लेकिन, ऐसा न हो कि उनका बयान रंगे सियार की तरह निकले। उन्होंने जो कहा है उसे अमल में भी लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें