यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खा हेलीकॉप्टर के पर में आई खराबी के बाद चार सदस्यीय इंजीनियरों की टीम मशक्कत के बाद भी ठीक नहीं कर सकी। इसे ठीक होने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन
2 of 6
बताते हैं कि खराबी हो ठीक करने के लिए कई ऐसे पुर्जे हैं जिन्हे इटली से मंगाने पड़ेंगे। उधर शनिवार को भी हेलीकॉप्टर देखने वालों का तांता लगा रहा। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने भीड़ को दूर से ही देखने की अनुमति दे रखी थी। (जहांगीराबाद में खराब पड़े हेलीकॉप्टर की मरम्मत करती इंजीनियरों की पांच सदस्यीय टीम।)
विज्ञापन
3 of 6
मालूम हो कि बहराइच जिले के कैंसरगंज विधानसभा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद सपा के आजम खान समेत पांच लोग शुक्रवार की शाम करीब 5.45 स्थल से उड़ान भरी थी।
4 of 6
करीब छह बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम करंद के पास अचानक हेलीकॉप्टर में आई तकनीकि खराबी के कारण पायलट ने आलू के खेत में इमरजेंसी लैंडिंग किया था। हेलीकॉप्टर में खराबी की सूचना इंजीनियरों को दी गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
शनिवार को दिल्ली से आई इंजीनियरों की चार सदस्यीय टीम ने दो घंटे तक हेलीकॉप्टर मे आई खराबी का निरीक्षण किया। टीम के एक सदस्य ने बताया कि हेलीकॉप्टर के पंखे का विंग टूट गया है। इसका पुर्जा इटली से मंगाना पड़ेगा। जिसके आने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।