मदरसे के शिलान्यास में पहुंचे नगर विकास मंत्री आजम खां जुमा के दिन एक नए रूप में दिखे। मदरसा बनवाने के लिए जरूरी रकम 11 लाख रुपए जुटाने का जिक्र आया तो आजम खां ने खुद ही अपनी झोली भीड़ के आगे फैला दी।
Trending Videos
विज्ञापन
आजम ने झोली फैलाकर 15 मिनट में बनाए एक लाख, तस्वीरें
2 of 5
भीड़ ने भी आजम खां के लिए दरियादिली दिखाई। इसके बाद 15 मिनट में करीब एक लाख रु पए उन्होंने जुटाए।
विज्ञापन
आजम ने झोली फैलाकर 15 मिनट में बनाए एक लाख, तस्वीरें
3 of 5
नगर विकास मंत्री शुक्रवार को मड़ियांव में इस्लामिक पब्लिक स्कूल एवं मदरसा के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। इस दौरान प्रबंधक और क्षेत्रीय पार्षद चांद सिद्दीकी ने उनसे मदरसा निर्माण के लिए आर्थिक जरूरत पर बात की। आजम खां ने कहा कि कितना पैसा चाहिए? इसे अभी जुटा लेते हैं।
आजम ने झोली फैलाकर 15 मिनट में बनाए एक लाख, तस्वीरें
4 of 5
इसके बाद वह अपनी झोली फैलाकर मौजूद लोगों के बीच चले गए। जनता ने भी एक के बाद एक उनकी झोली में चंदा डालना शुरू कर दिया। पार्षद ने बताया कि करीब एक लाख रुपए उनकी झोली में आए। इसके बाद इस चंदे को उन्होंने मेरी झोली में डाल दिया।
आजम ने झोली फैलाकर 15 मिनट में बनाए एक लाख, तस्वीरें
5 of 5
मदरसा निर्माण के लिए उन्होंने अपनी जौहर ट्रस्ट की तरफ से भी एक लाख रुपए का चेक दिया है। 11 लाख रुपए की मांग पर उन्होंने इसके अलावा अपनी पत्नी व राज्यसभा सदस्य तंजीम फातिमा और एक और राज्यसभा सदस्य से भी पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद सांसद निधि से दिलाने का आश्वासन दिया है।