लखनऊ महोत्सव में मुशायरे में हो रही देर से कुछ शौकीन खफा हो गए। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठी पटकनी पड़ी। वहीं आजम खां ने कुछ ऐसा कहा कि काम बन गया।
विज्ञापन
पुलिस की लाठी से नहीं, आजम ने कुछ ऐसा कहा कि मान गए हुड़दंगी
2 of 10
लखनऊ महोत्सव में शुक्रवार को मुशायरा के शुरू होने से पहले ही पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। मुशायरा में हो रही देरी के कारण युवाओं की भीड़ अनियंत्रित हो गई और भाषण के दौरान हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की लाठी से नहीं, आजम ने कुछ ऐसा कहा कि मान गए हुड़दंगी
3 of 10
आजम खान तथा नवाब देवबंदी को बार-बार भीड़ को समझाना पड़ रहा था, लेकिन जैसे ही मुशायरा आरम्भ हुआ हंगामा बढ़ गया। इस दौरान काफी लोगों ने वीआईपी दीर्घा के पीछे बनी बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश शुरू कर दी, जिस पर पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी।
पुलिस की लाठी से नहीं, आजम ने कुछ ऐसा कहा कि मान गए हुड़दंगी
4 of 10
इसी दौरान भीड़ ने प्रशासनिक अधिकारियों को घेर लिया और मुशायरे का विरोध शुरू कर दिया, लेकिन बाद में उन्हें किसी प्रकार समझा दिया गया, इसमें आजम खां की नसीहत बड़ी काम आई। एक बार मुशायरा आरम्भ हो जाने पर देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
पुलिस की लाठी से नहीं, आजम ने कुछ ऐसा कहा कि मान गए हुड़दंगी
5 of 10
मुशायरे के शुरू होने से पहले दर्शक दीर्घा से युवाओं के हूटिंग करने पर अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री मो. आजम खां खासे नाराज हो गए। उन्होंने युवाओं को कड़े शब्दों में नसीहत दी कि ‘...आपके सिरों पर जो टोपी रखी है वह आपकी पहचान है... लेकिन उस पर आपके व्यवहार से कोई दाग न लग जाए।
विज्ञापन
पुलिस की लाठी से नहीं, आजम ने कुछ ऐसा कहा कि मान गए हुड़दंगी
6 of 10
आपका जो व्यवहार है वह लखनऊ की तहजीब को भी दर्शाएगा।’ आजम यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि ‘...ऐसा न हो कि आज का मुशायरा काले अक्षरों से लिखा जाए...। आज लखनऊ की आबरू आपके हवाले है...।’
विज्ञापन
पुलिस की लाठी से नहीं, आजम ने कुछ ऐसा कहा कि मान गए हुड़दंगी
7 of 10
दरअसल आजम का गुस्सा इसलिए बढ़ गया क्योंकि उनसे पहले लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव जब डायस पर भाषण देने आए तो पीछे से युवाओं ने हूटिंग कर दी।
पुलिस की लाठी से नहीं, आजम ने कुछ ऐसा कहा कि मान गए हुड़दंगी
8 of 10
दर्शक दीर्घा के युवा मुशायरा जल्दी शुरू करने की मांग कर रहे थे। शिवपाल ने मौके की नजाकत को समझते हुए दो मिनट में ही अपना भाषण खत्म कर दिया था।
पुलिस की लाठी से नहीं, आजम ने कुछ ऐसा कहा कि मान गए हुड़दंगी
9 of 10
आजम ने कहा कि यहां पर शायर केवल अपने देश से ही नहीं बल्कि दुनिया भर से आए हैं। आपके व्यवहार से लखनऊ की क्या छाप लेकर जाएंगे।