प्रधानमंत्री मोदी पर हमेशा ही अमर्यादित टिप्पणी करने के लिए मशहूर यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने मोदी के लखनऊ में दशहरा मनाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
एक कार्यक्रम के दौरान आजम ने संभल में कहा कि 'गुजरात के रावण' ने हिंदुस्तान की जम्हूरियत को जलाया है। अगर रावण जलाना है तो लखनऊ में नहीं गुजरात में जलाओ।
विज्ञापन
3 of 5
आजम ने कहा कि गुजरात में भाजपा को कमजोर वर्ग और मुसलमानों का जो वोट मिला है वह डर का परिणाम है। दंगों की याद दिलाकर मुसलमानों को भड़काया गया था तभी भाजपा को वोट मिला था।
4 of 5
गौरतलब है कि आगामी 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में दशहरा मनाएंगे। उनके इस कदम को यूपी के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
पीएम मोदी के साथ ही कई अन्य बड़े मंत्री व भाजपा के बड़े पदाधिकारी भी यूपी का लगातार दौरा कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे सत्तारूढ़ सपा व भाजपा नेताओं के बीच बयानों की तल्खी भी बढ़ती जा रही है।