अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। अयोध्या में 20 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ड्रोन कैमरों से चप्प-चप्पे पर निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
2 of 11
अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में किसी भी तरह के वाहन के घुसने पर रोक है। हनुमानगढ़ी में आम दिनों की तरह माहौल है। सुबह 4:00 बजे आरती हुई। 8:00 बजे के आसपास की दुकानें भी खुल गई। भक्तों का आना-जाना भी सामान्य दिनों की तरह रहा, लेकिन संख्या काफी कम है।
विज्ञापन
3 of 11
अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
- फोटो : अमर उजाला
लगातार जनपद में सौहार्द की अपील हो रही है। दोनों समुदायों के लोग आम जनमानस से अपील कर रहे हैं। फैसला कुछ भी हो, लेकिन आपसी सौहार्द और प्रेम भाईचारा बना रहे। जिला प्रशासन भी लगातार कर रहा लोगों से अपील कर रहा है। पक्षकार व सभी धर्मों के धर्मगुरु साधु संत भी कर रहे सौहार्द की अपील कर रहे हैं।
वहीं, डीजीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर इसे लेकर सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। अयोध्या समेत अन्य संवेदनशील जिलों में अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी सारे इंतजाम चौकस रखने को कहा गया है और सभी जिलों में किसी तरह की अप्रिय घटना न होने देने की ताकीद की गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
5 of 11
सुरक्षा बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
तैयारियों के तहत अयोध्या के आस-पास भी पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। इसे रिजर्व फोर्स के तौर पर रखा गया है जिसे आपात दशा में बुलाया जाएगा। हालात न बिगड़ने देने के लिए सोशल मीडिया पर खास ध्यान रखा जा रहा है। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि तैयारियों के तहत अब तक पांच सौ से अधिक को गिरफ्तार किया जा चुका है और दस हजार से अधिक को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
6 of 11
अयोध्या में चहल-पहल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, शनिवार की सुबह अमर उजाला की टीम ने अयोध्या का दौरा किया। रोजाना की तरह वहां कम चहल-पहल देखी गई। एक-दो दुकानें खुली मिलीं, इसके अलावा सुरक्षा बल सतर्क दिखे। कुछ सुरक्षाबल वहां जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
7 of 11
अयोध्या में मार्केट में चहल-पहल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पिछले पांच सालों में आपत्ति पोस्ट डालने वालों को किया जा रहा चिन्हित इस कवायद में पिछले 5 वर्षों में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक-भ्रामक पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उनके संबंध में सूचना एकत्रित कर थानों के रजिस्टर में उनका नाम दर्ज किया जाएगा।
8 of 11
सुरक्षा बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
डिजिटल वालंटियर रखेंगे निगाह
आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट पर डिजिटल वालंटियर ग्रुप के सदस्य नजर रखेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में व्हाट्सएप ग्रुपों पर किए जाने वाले आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के साथ ग्रुप एडमिन के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।
जिलों के अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने स्तर से इस बात का प्रचार-प्रसार करें कि कोई भी सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी, भाषण, तस्वीर, धार्मिक उन्माद, सामाजिक विद्वेष, जातिगत घृणा आदि से संबंघित वीडियो-मैसेज आदि पोस्ट न करें, न ही इसे लाइक व फॉरवर्ड करें।
9 of 11
अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
- फोटो : अमर उजाला
20 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी अयोध्या में तैनात
10 कंपनी पीएसी, एक कंपनी बाढ़ राहत पीएसी, 6 कंपनी आरएएफ,12 कंपनी सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स, 2 एसपी, 11 एडिशनल एसपी, 18 डिप्टी एसपी, 140 इंस्पेक्टर, 250 सब इंस्पेक्टर, 1200 कांस्टेबल, 1500 होमगार्ड और एटीएस की एक टीम अयोध्या में तैनात।
10 of 11
अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या के तीनों जोन में तैनाती
विवादित परिसर के रेड जोन को छोड़कर प्रशासन ने अन्य तीन जोन यलो, ग्रीन और ब्लू जोन में मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस के बड़े अफसरों की तैनाती कर दी है। रामनगरी की सीमा में पड़ने वाले येलो जोन में सुरक्षा सबसे सख्त रहेगी। इसमें जोन प्रभारी के साथ दस सेक्टर में मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस अफसर लगाए गये हैं।
बीस सब सेक्टर में मजिस्ट्रेटों के साथ 54 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 21 आरक्षित मजिस्ट्रेटहैं। राम नगरी से बाहर फैजाबाद शहर को समेटे ग्रीन जोन में जोनल प्रभारी 10 सेक्टर, 14 सब सेक्टर के सात 84 स्टेटिक और 21 आरक्षित मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के ब्लू जोन में अभी मैपिंग का काम जारी है। जोनल के साथ एक सेक्टर, तीन सब सेक्टर, छह स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ थाने, चौकियों के साथ ही गांवों में तैनाती की कार्रवाई जारी है।