राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, संतों की ओर से हो रही मंदिर के विस्तार की मांग को भी ट्रस्ट ने गंभीरता से लिया। तय किया गया कि मंदिर का मॉडल तो विहिप का ही रहेगा, मगर भव्यता देने के लिए डिजाइन का विस्तार किया जाएगा। अब मंदिर में तीन की जगह पांच गुंबद होंगे। इससे उसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ जाएगी।