कानपुर के बिकरू कांड के हत्यारोपी मृतक विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने एलडीए से अपने इंद्रलोक कालोनी स्थित मकान पर चल रही कार्रवाई की जानकारी ली है। वह अपने बेटे के साथ एलडीए के गोमतीनगर स्थित कार्यालय पहुंची थी। मकान के अवैध निर्माण होने की पिछले सप्ताह नोटिस होने के बाद अब प्रवर्तन कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
2 of 6
दादी के पास पहुंचा विकास दुबे का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
प्रवर्तन जोन के अधिशासी अभियंता क मलजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भवन 424 जे की मालिक रिचा दुबे एलडीए में आकर मिली। उसने अपने मकान पर चल रही कार्रवाई की जानकारी ली। उन्हें बता दिया गया है कि प्रवर्तन कोर्ट में सुनवाई के समय भवन के लिए स्वीकृत कराए गए मानचित्र की प्रति के अलावा अन्य साक्ष्य उपलब्ध करा दें। भवन पर फैसला विहित प्राधिकारी को ही लेना है।
विज्ञापन
3 of 6
विकास दुबे की मां
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि कानपुर के बिकरू गांव में 2-3 जुलाई की रात को कुख्यात विकास दुबे और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। हमले में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने विकास दुबे का किलेनुमा मकान जमींदोज कर दिया था।
4 of 6
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
जिस जेसीबी को रास्ते में खड़ा कर पुलिस वालों को जाल में फंसाया गया था, उसी जेसीबी से पांच जुलाई को करीब 10 घंटे की कार्रवाई के बाद मकान का कोना-कोना ढहा दिया गया। दीवारों पर कांटेदार तार थे। यानी सुरक्षा फूलप्रूफ। पुलिस ने पांच जलाई की सुबह करीब 10 बजे से उसके मकान पर जेसीबी चलवानी शुरू की।
विज्ञापन
5 of 6
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
पहले भीतर का हिस्सा गिराया गया और फिर जेल की तरह बनी दीवारें तोड़ी गईं। पुराना घर ढहाने के बाद नया बना मकान भी नेस्तनाबूद कर दिया गया। पीछे का कुछ हिस्सा बाकी है। मलबा हटवाने के बाद इसे भी तोड़ा जाएगा।
गाड़ियों पर भी चली जेसीबी
मकान में खड़ी दो लग्जरी (फार्च्युनर और स्कार्पियो) कारें, दो ट्रैक्टर, एक बाइक पर भी जेसीबी चला दी गई। पुर्जा-पुर्जा तोड़ दिया गया। वहीं घर के भीतर रखे सोफा, बेड, इलेक्ट्रॉनिक सामान भी चकनाचूर हो गया। इसके बाद विकास दुबे के लखनऊ स्थित घर की नपाई की गई थी। जिसकी सुनवाई अब प्रवर्तन कोर्ट में सुनवाई चल रही है।