सैकड़ों वर्षों की तपस्या व लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की बेला निकट आते ही अयोध्या ही नहीं, वरन पूरे विश्व का हिंदू समाज आनंदित है। पांच अगस्त को मंदिर निर्माण के शुरूआत की नींव रखी जाएगी, इस दौरान भूमि पूजन के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।
इसे लेकर अयोध्या को भव्य व दिव्य बनाया जा रहा है। इसके लिए अयोध्या नगरी को पीतांबरी ओढ़ाई जा रही है, भूमि पूजन से पहले अयोध्या नगरी को पीले रंग में रंगकर शुभता का संदेश दिया जा रहा है।