फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा पर पुलिस वालों ने नींद में उड़ा दी कमिश्नर साहब की नसीहत, तस्वीरें

Fri, 06 Mar 2020 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
पुलिस कमिश्नर की नसीहत उनके मातहतों ने नींद में उड़ा दी। मौका था गोमतीनगर स्थित पुलिस हेल्पलाइन मुख्यालय (112) में महिला सुरक्षा पर पुलिस की संवेदनशीलता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का।

इस दौर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय अपने मातहतों को महिला सुरक्षा पर नसीहत दे रहे थे। उधर, उनके महकमे के कुछ अफसर मोबाइल में व्यस्त थे तो कुछ नींद की झपकियां लेते देखे गए। आगे देखें तस्वीरें:
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने अपने संबोधन में कहा, अपराध की शिकार हर महिला के साथ अब एक महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेगी। वह पीड़िता को कानूनी सहायता, सामाजिक सुरक्षा और भावनात्मक सहयोग देगी। (कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मी।)
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अपराध की शिकार महिला की कई निजी समस्याएं भी होती हैं, जिसे वह हर किसी से साझा नहीं कर पातीं। कई बार कानूनी मदद मांगने में भी संकोच करती हैं, जिससे पैरवी में दिक्कत आती है। साथी अभियान से यह समस्या दूर करने का प्रयास किया गया है। (इस दौरान कई पुलिसकर्मी झपकी लेते देखे गए।)

4 of 6
- फोटो : amar ujala
यह अभियान एक पीड़िता, एक पुलिसकर्मी की संकल्पना पर आधारित है। यानी हर पीड़िता के साथ एक महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया जाएगा। वह अपराध की शुरुआत से पुलिस की अंतिम कार्रवाई तक पीड़िता के साथ रहेगी। कहा कि अक्सर पुलिसकर्मियों के बदलने से पीड़िताओं को बार-बार समस्या दोहरानी पड़ती है। एक महिला पुलिसकर्मी साथ रहने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। (पुलिस कमिश्नर के भाषण के दौरान एक पुलिसकर्मी। )
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
एडीजी ने कहा कि लखनऊ को ऐसा शहर बनाना है, जहां किसी भी उम्र की महिलाएं किसी भी वक्त किसी भी साधन से, कैसे भी कपड़े पहनकर किसी के साथ या अकेले बिना किसी डर के आ-जा सकें। उन्होंने संकल्प किया कि किसी भी तरह के शोषण, लैंगिक, निंदा या प्रताड़ना की सूचना मिलती है तो हेल्पलाइन को सूचना देकर कानूनी कार्रवाई शुरू कराएंगे। (इसी समय एक अफसर मोबाइल पर व्यस्त था।)
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त ने लखनऊ में पुलिस की ओर से महिलाओं के लिए संचालित कुटुंब, पैरवी, महिला हेल्प डेस्क, पॉक्सो, सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण और साथी अभियान के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि एडीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड रेणुका मिश्रा थीं। (ये अफसर तो आराम से सो ही गया।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें