फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतरेस 5 नवंबर को, शॉपिंग और पूजा के लिए ये हैं उत्तम मुहूर्त

Thu, 01 Nov 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
साल का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली का आगाज 5 नवंबर को धनतेरस ‘धनत्रयोदशी’ से होगा। धनतेरस पर पूजन के अलावा सोना-चांदी, बाइक, कार, प्रॉपर्टी, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि सामान खरीदने के लिए सुबह से शाम तक तमाम मुहूर्त रहेंगे। आचार्य प्रदीप ने बुधवार को बताया कि शॉपिंग मुहूर्त के अलावा भगवान धनवंतरि की पूजा के श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह से ही मिलने शुरू हो जाएंगे। घरों में पूजन का उत्तम मुहूर्त वृष लग्न में शाम 5:53 बजे से 7:50 बजे तक रहेगा जबकि प्रतिष्ठानों में दोपहर 1:09 बजे से 2:48 बजे तक पूजन करना श्रेयस्कर रहेगा।
विज्ञापन

2 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
भगवान धनवंतरि जयंती और आदि वैद्य का होगा पूजन
उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को रात 9:56 बजे से त्रयोदशी लग जाएगी, जो पांच नवंबर की रात 9:02 बजे तक रहेगी। धनत्रयोदशी पर पूजन के लिए गोधूलि बेला सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त हैं। इसी दिन आदि वैद्य भगवान धनवंतरि की जयंती भी मनाई जाएगी। उनसे निरोग रहने का आशीर्वाद लिया जाएगा। सोमवार के दिन खास हस्त नक्षत्र रहेगा। इस दिन इलाज के दौरान उनका पूजन कर औषधियां, दवाइयां भी अधिकतर लोग शुरू करते हैं। दान देने से भी उसका पुण्य अक्षय होता है।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो
धनतेरस पर खरीददारी के मुहूर्त
आचार्य के मुताबिक धनतेरस पर स्थिर और अस्थिर लग्न में खरीदारी का विशेष योग है। उनके मुताबिक ही धनतेरस की खरीदारी करनी चाहिए। प्रॉपर्टी, जमीन, जायदाद, मकान, दुकान, आभूषण, सोना, चांदी एवं अन्य कीमती धातु के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त हैं।
- सुबह 7:05 बजे से 9:25 बजे तक
- दोपहर 1:09 बजे से 2:48 बजे तक
- शाम 5:53 बजे 7:50 बजे सबसे उत्तम

4 of 6
android mobile apps
दोपहिया, चार पहिया वाहन, टीवी, फ्रिज, एसी, कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान आदि के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त
- सुबह 9:21 बजे 11:26 बजे तक
- अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:26 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक
- शाम 4:15 से 5:53 बजे तक वाहनों के लिए खास
विज्ञापन

5 of 6
डेमो
बर्तन व बहुमूल्य धातु खरीदने का मुहूर्त
- दोपहर 2:27 बजे से शाम 4:15 बजे तक
- दोपहर 12:26 बजे से 1:13 बजे तक वस्त्र-परिधान, सजावटी वस्तुएं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
लक्ष्मी कृपा के लिए धनतेरस पर विष्णु लक्ष्मी पूजन सबसे उत्तम
पं. कृष्णकांत ने बताया कि इस दिन आदि वैध भगवान धनवंतरि का पूजन किया जाना चाहिए। इसे कामेश्वरी जयंती भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन के पूजन से कामनाएं पूरी होती हैं। आभूषण और धातुओं में स्वर्ण धातु को शुभ लग्न में खरीदने से धन की देवी लक्ष्मी का आगमन सदैव ही रहता है। उन्होंने बताया कि पद्मपुराण के मुताबिक कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी ‘धनत्रयोदशी’ पर विष्णु-लक्ष्मी पूजन न करने वाले से लक्ष्मी कृपा सदा ही दूर रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें