फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 की उम्र पार कर चुकीं महिलाओं की फिटनेस देख युवतियां भी रह जाएंगी हैरान, देखें तस्वीरें

Tue, 11 Sep 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
मिसेज फिट एट 40 - फोटो : अमर उजाला
40 की उम्र पार कर चुकी फिट महिलाओं का फिटनेस मंत्र और उन्हें एक मंच पर लाने का ऑडिशन मिसेज फिट एट 40 रविवार को लखनऊ में  गोमतीनगर के निजी होटल में हुआ।
विज्ञापन

2 of 7
मिसेज फिट एट 40 - फोटो : अमर उजाला
कोई एक घंटे की मॉर्निंग वॉक कर अपने को फिट रखती है तो कोई सुबह की वॉक के बाद शाम को दो घंटे जिम में बीताती है। कोई फिटनेस के लिए वीकएंड में एक बार स्वीमिंग को बेस्ट मानती है तो कोई डांस को। बेटे संग बाक्सिंग पंच या रोज 20 सूर्य नमस्कार किसी को इतना फिट रखे हुए हैं कि उनकी मौजूदा उम्र और फिटनेस देखकर युवतियां भी मात खा जाएं।
विज्ञापन

3 of 7
मिसेज फिट एट 40 - फोटो : अमर उजाला
ला इवेंट रॉकर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम का ‘अमर उजाला’ मीडिया पार्टनर रहा। दिन भर चले ऑडिशन में भाजपा नेता डॉ. श्वेता सिंह, मिस इंडिया क्वीन-2017 गीतांजलि सिंह, सुमन रावत, तान्या साहनी, ब्यूटी एक्सपर्ट अनीता मिश्रा, फिटनेस एक्सपर्ट मो. साजिद, अहमद कुरैशी, कोरियोग्राफर समीर श्रीवास्तव, रीता सिंह सौम्या की टीम ने जज किया। 

4 of 7
मिसेज फिट एट 40 - फोटो : अमर उजाला
रेंप वॉक के अलावा जजों ने ऑडिशन देने पहुंची महिलाओं ने उनके फिटनेस फंडे को लेकर सवाल किए। योग करने वाली महिलाओं ने योग परफार्म किया तो डांस से फिटनेस पाने वाली महिलाओं ने डांस दिखाया। जिम जाने वाली महिलाओं से नेशनल लेवल बाडी बिल्डर भावना ने कई तरीके के अभ्यास पुशअप्स, डंबल्स, प्लैंक, स्क्वाश के तमाम सेटअप करवाए और फिटनेस को परखा। 
विज्ञापन

5 of 7
मिसेज फिट एट 40 - फोटो : अमर उजाला
आयोजन से जुडे़ वैभव ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन 350 से अधिक आवेदनों की पड़ताल के बाद 40 साल से भी अधिक उम्र की 100 महिलाओं को ऑडिशन के लिए बुलाया गया। इनमें से 20 अगले राउंड के लिए चयनित की गई। ऑडिशन से पहले सभी की हाइट, बाडी मास इंडेक्स आदि भी चेक हुआ।
 
विज्ञापन

6 of 7
मिसेज फिट एट 40 - फोटो : अमर उजाला
सास-बहू की फिट जोड़ी का रहा जलवा
फैजाबाद रोड के मुलायम नगर से आई सास-बहू की फिट जोड़ी का जलवा रहा। सास राशि मेहरोत्रा 67 और बहू रुचि मेहरोत्रा 46 भी आगे-पीछे एक-एक कर रैंप पर फिटनेस के लिए उतरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिसेज फिट एट 40 - फोटो : अमर उजाला
सास ने बताया कि जहां वो बहू के साथ एक घंटे की मॉर्निंग वॉक के अलावा योग करती हैं, वहीं बहू रुचि ने बताया कि वो जिम जाने के अलावा मॉर्निंग वॉक करती हैं। साथ ही डाइट का भी पूरा ख्याल रखती हैं।






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें