फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से लखनऊ ने दी 'अटल' को विदाई, बारिश के बाद भी उमड़ा जन सैलाब

Thu, 23 Aug 2018 09:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
अटल की अस्थि कलश यात्रा
भाजपा के जिस प्रदेश कार्यालय में कभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आने पर जिंदाबाद के नारे गूंजते थे, वहां से बृहस्पतिवार को जब उनका ‘अस्थि-कलश’ गुजरा तब ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, अटलजी का नाम रहेगा’ और ‘अटल बिहारी अमर रहें’ जैसे नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

2 of 9
अटल अस्थिकलश यात्रा
नम आंखों और गगनभेदी नारों के बीच बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर आखिरी विदाई दी। 
विज्ञापन

3 of 9
अटल बिहारी वाजपेयी
पूर्व पीएम के अस्थि-कलश के स्वागत और श्रद्धांजलि के लिए भाजपा कार्यालय पर सुबह से ही गहमागहमी थी। एक बजे तक यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। बारिश और इंतजार के बीच मौजूद लोगों के पास अटलजी से जुड़ी अपनी यादें, रोचक प्रसंग और कथानक थे।

4 of 9
अटल बिहारी वाजपेयी
कोई आखिरी बार 2005 में उनके भाजपा कार्यालय आने की चर्चा कर रहा था तो कोई प्रधानमंत्री रहते यहां आने पर उनकी सहजता व सज्जनता को याद कर रहा था।
विज्ञापन

5 of 9
अटल की अस्थिकलश यात्रा
करीब तीन बजे जब पता चला कि अस्थि कलश यात्रा चारबाग पहुंच रही है तो लोग कार्यालय से बाहर सड़क पर आने लगे। पार्टी ने सड़क के किनारे पुष्पवर्षा के लिए 20 स्थल बनाए थे।
विज्ञापन

6 of 9
अटल की अस्थिकलश यात्रा
विधानभवन के सामने दोनों पटरियों पर अटलजी की कविता लिखे हुए दर्जनों कटआउट लगे थे। जैसे ही काफिले की गाड़ियां आनी शुरू हुईं, उनके सम्मान में नारों की गूंज बढ़ गई।
विज्ञापन

7 of 9
अटल की अस्थिकलश यात्रा
शाम करीब 3.50 बजे गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा, अटलजी की पुत्री नमिता भट्टाचार्या व अन्य विशिष्ट जनों की उपस्थिति वाला वाहन अस्थि-कलश के साथ भाजपा कार्यालय के सामने पहुंचा तो माहौल चरम पर पहुंच गया।

8 of 9
अटल जी
वाहन पर हर ओर से गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा होने लगी और नारे गुंजायमान होते रहे। धीरे-धीरे काफिला आगे बढ़ा और यहां पहले से मौजूद लोग हमराही बन गए।
विज्ञापन

9 of 9
अटलजी
भाजपा कार्यालय पर कलश यात्रा के स्वागत केसमय प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह, टीवी पैनलिस्ट राकेश त्रिपाठी, विधायक श्रीराम चौहान, रजनी त्रिपाठी, प्रभात वर्मा, विनय कुमार द्विवेदी, जटाशंकर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें