फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलजी की अस्थि कलश यात्रा में उमड़ा सैलाब, खराब मौसम भी नहीं डिगा सकी लोगों की आस्था

Fri, 24 Aug 2018 08:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों में ऐसा जोश दिखा कि मौसम खराब होने के बावजूद सभी कलश यात्रा के साथ-साथ चल रहे थे। कलश यात्रा लखनऊ के एयरपोर्ट होते हुए झूलेलाल पार्क तक गई जहां अटलजी की अस्थियों को गोमती नदी में प्रवाहित कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
इससे पहले दोपहर एक बजे के करीब देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां लेकर विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे। उनके साथ अटल जी की पुत्री नमिता समेत अन्य परिजन भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
asthi visarjan of atal ji - फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट पर ही राज्यपाल रामनाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प अर्पित कर अटल जी को श्रद्धांजलि दी।

4 of 6
asthi visarjan of atal ji - फोटो : amar ujala
यात्रा में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केशव मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
सड़क किनारे खड़े लोग पुष्प वर्षा कर अटलजी को श्रद्घांजलि दे रहे थे। अटलजी अमर रहें, भारत माता की जय के नारों से पूरा लखनऊ गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
atal bihari vajpayee - फोटो : amar ujala
लखनऊ के झूलेलाल पार्क में अटलजी की अस्थियां गोमती नदी में मंत्रोच्चार के बीच विसर्जित कर दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें