फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े कंटेनर में घुसी कार, असिस्टेंट प्रोफेसर की दर्दनाक मौत, तस्वीरें

Mon, 20 Mar 2017 10:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ के मड़ियांव में आईआईएम के पास सोमवार सुबह खड़े कंटेनर में स्विफ्ट कार घुस गई। हादसे में कार चला रहे असिस्टेंट प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप सिंह (35) की मौत हो गई। हादसा सामने से अचानक आए एक साइकिल सवार को बचाने में हुआ। सुरेंद्र बहनोई से मिलने लखनऊ आए थे। वह सुबह आईआईएम से मार्निंग वॉक कर लौट रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
मूलरूप से सीतापुर के महोली के रहने वाले सुरेंद्र प्रताप सिंह फत्तेपुर राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। वह रविवार को अपने बहनोई अरविंद सिंह के घर बालाजी इंक्लेव साईं सिटी से सोमवार सुबह स्विफ्ट कार से आईआईएम मार्निंग वॉक के लिए गए थे। करीब साढे़ सात बजे लौट रहे थे। आईआईएम के पास सामने से आए एक साइकिल सवार को बचाने में कार रोड किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई।
विज्ञापन

3 of 5
सरस्वती पेट्रोल पंप के पास होटल चलाने वाले ने बताया कि कंटेनर में घुसते ही कार के परखचे उड़ गए। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर नागेश मिश्रा ने बताया कि कार को बाहर निकालने में करीब सवा घंटे लगा। गंभीर रूप से घायल को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

4 of 5
चार मई को होनी थी शादी
बहनोई अरविंद ने बताया कि घर में सबसे छोटे सुरेंद्र की शादी मई में होनी थी। उसका रिश्ता उन्नाव की रहने वाली युवती से तय था। इसी नवरात्र में तिलक था। उसकी बारात चार मई को जानी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। शादी की तैयारी के सिलसिले में ही वह मिलने भी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाई उत्तराखंड में प्रशासनिक अधिकारी
सुरेंद्र प्रताप सिंह चार भाई है। सबसे बड़े भाई दिनेश सिंह उत्तराखंड में प्रशासनिक अधिकारी हैं। दूसरे भाई गांव महोली में ही रहते हैं। तीसरे नंबर के भाई रविंद्र सिंह यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। रामपुर में तैनाती है। सबसे छोटा सुरेंद्र फतेहपुर में राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें