यूपी की राजधानी लखनऊ में सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह (38) ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। वह लखनऊ पुलिस लाइन स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में परिवार के साथ रहती थीं। ट्रांजिट हॉस्टल में ही उनका शव पंखे से लटका मिला। नितेश के भाई फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार और पिता ने एएसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
1 of 13
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
लखनऊ में सीआईडी में तैनात एएसपी की पत्नी ने बुधवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। लखनऊ पुलिस लाइन स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में उनका शव पंखे से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला के खुदकुशी करने की वारदात कैमरे में कैद हो गई है। महिला काफी समय से डिप्रेशन में थीं। उनका इलाज भी चल रहा था। वहीं, मृतक के भाई ने एएसपी पर दूसरी महिला से नजदीकियों का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को लखनऊ में सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह (38) ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। वह लखनऊ पुलिस लाइन स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में परिवार के साथ रहती थीं।
विज्ञापन
2 of 13
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह
- फोटो : संवाद
कॉल डिटेल और चैट की जांच की मांग
नितेश सिंह के भाई और फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार का आरोप है कि एएसपी ने उनसे कहा था कि अब घर में सीसीटीवी लगा लिया है। अगर ये मर भी जाएगी तो भी मेरा कुछ नहीं होगा। प्रमोद ने एएसपी के महिला से करीबी संबंध को लेकर पुलिस से कॉल डिटेल और व्हॉट्सएप चैट की जांच की मांग की है। प्रमोद का कहना है कि उनकी बहन ने कई बार पति को दूसरी महिला से बात करते पकड़ा था। बहन के लखनऊ आने के बाद से एएसपी उसी से घर का सारा काम करवा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 13
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
हर बात की करते थे रिकॉर्डिंग
मायके पक्ष का आरोप है कि नितेश को परेशान करने के लिए एएसपी हर बात की रिकॉर्डिंग करते थे। तीन साल पहले भी दंपती में काफी विवाद हुआ था। तब एएसपी ने तलाक देने की धमकी दी थी। बाद में दोनों परिवारों ने बातचीत कर मामला शांत करा दिया था। कुछ दिन पहले एएसपी ने अंतिम मौका देकर पत्नी को साथ में रखने की बात कही थी।
4 of 13
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
मुकेश ने ही पुलिस को दी जानकारी
मुकेश 2005 बैच के डिप्टी एसपी हैं। उन्होंने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। एडीसीपी ममता रानी के मुताबिक नितेश डिप्रेशन में थीं। उनका काफी समय से इलाज भी चल रहा था। सीसीटीवी कैमरे में नितेश फंदा लगाते नजर आई हैं। पूरी घटना कैमरे में कैद है।
विज्ञापन
5 of 13
मृतक नितेश सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
तकिया से बेटे को मारने का किया था प्रयास
एएसपी के भाई हमीरपुर में तहसीलदार अभिनव चंद्रा के मुताबिक नितेश 2012 से बीमार थीं। उनका आरोप है कि मंगलवार को नितेश ने ऑटिज्म पीड़ित बेटे को तकिया से मुंह दबाकर मारने की कोशिश की थी। इसका वीडियो भी है। मामले की जानकारी होने पर मुकेश ने बेटे को इटावा भेज दिया था, जिससे वह परेशान थीं।
विज्ञापन
6 of 13
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, घटनास्थल के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
दो बार के विधायक हैं नितेश के पिता
बेटी की मौत की खबर सुनकर नितेश के पिता राकेश बाबू परिवार के साथ लखनऊ पहुंचे। राकेश बाबू बसपा से 2007 से 2017 तक फिरोजाबाद नगला करन सिंह विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। अभी वह भाजपा में हैं।
विज्ञापन
7 of 13
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, घटनास्थल के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
घटना की जानकारी पाकर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बब्लू कुमार घटनास्थल पहुंचे और छानबीन की। उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। देर रात जिलाधिकारी की अनुमति से पुलिस ने नितेश के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया।
8 of 13
एएसपी मुकेश प्रताप की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, घटनास्थल के बाहर तैनात पुलिस, घर आए रिश्तेदार
- फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
पूर्व विधायक राकेश बाबू की सबसे छोटी नीतेश कुमारी की शादी नवंबर 2012 में इटावा के भीमनगर निवासी डिप्टी एसपी मुकेश प्रताप से हुई थी। वह वर्तमान में लखनऊ सीबीसीआईडी में एएसपी हैं।
9 of 13
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
अभी सवा वर्ष का है एक बेटा
तीन बच्चे 12 वर्षीय अनन्या और अनिकेत जुड़वा हैं। जबकि एक बेटा अभी सवा वर्ष का है। पूर्व विधायक का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था।
10 of 13
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, घटनास्थल के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
मंगलवार शाम को बेटी ने फोन पर मारपीट की सूचना दी थी। इस पर बेटी ने बुलाया था। घटना की जानकारी होने पर पूर्व विधायक बुधवार दोपहर में छोटे बेटे प्रमोद, व अन्य रिश्तेदारों के साथ लखनऊ के लिए निकले थे।
11 of 13
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, घटनास्थल के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
'दामाद के अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध थे'
रास्ते में ही उन्हें नातिन ने बेटी के खुदकुशी करने की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक ने घर पर फोन कर घटना की सूचना दी। घर के लोग भी गम में डूब गए। पिता ने बताया कि मंगलवार को भी बेटी से झगड़ा किया गया था। उनका आरोप है दामाद के अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध थे।
12 of 13
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
घटना के वक्त अपने दफ्तर में थे एएसपी
डीसीपी आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, घटना के वक्त एएसपी अपने दफ्तर में थे। घर पर उनकी 12 साल की बेटी अनन्या और पत्नी नितेश मौजूद थीं। अनन्या शाम चार बजे कमरे से बाहर निकली तो मां को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल पड़ी। अनन्या ने फौरन अपने पिता को घटना की जानकारी दी।
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, घर पहुंचे रिश्तेदार
- फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
'एएसपी की एक महिला से नजदीकियां थीं'
वहीं, नितेश के भाई और फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया है कि एएसपी की एक महिला से नजदीकियां थीं। इसको लेकर आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बहन ने जान दी है। पति से विवाद की वजह से ही नितेश सात माह से मायके में रह रही थी।