फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं पीएम मोदी, माल्या को रिश्वत लेकर भगा दिया: केजरीवाल

Mon, 19 Dec 2016 12:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से रिश्वत लेकर उन्हें फायदा पहुंचाया है। केजरीवाल ने कहा कि मोदी ने विजय माल्या से रिश्वत लेकर उसे देश के बाहर भगा दिया।

केजरीवाल रविवार को लखनऊ में रिफाह-ए-आम मैदान में आम आदमी पार्टी की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नोटबंदी के मुद्दे पर कहा कि मोदी की नीयत ठीक नहीं है। ये फैसला गलत नीयत से लिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि उद्योगपति इस देश के बैंकों के आठ लाख करोड़ रुपये डकार गए हैं, अब बैंकों के पास पैसा नहीं बचा है।
विज्ञापन

2 of 7
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के बाद जनता के बैंक में जमा पैसे से मोदी उद्योगपतियों का कर्ज माफ करना चाहते हैं। अगर आम आदमी लोन लेकर पैसा न चुकाए तो बैंक वाले उसके घर पर बाउंसर भेज देते हैं।

केजरीवाल ने रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि आयकर विभाग ने अक्टूबर 2013 में बिड़ला के यहां रेड डाली थी, जिसमें दस्तावेजों में पता चला कि उस समय के गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी। नवंबर 2014 में सहारा ग्रुप में डाली गई रेड से पता चला कि सहारा वालों ने मोदी को 40 करोड़ रुपये दिए थे।
विज्ञापन

3 of 7
केजरीवाल ने कहा कि मैं आप लोगों से वोट मांगने नहीं आया हूं। बल्कि देश को बचाने की अपील करने आया हूं।

4 of 7
केजरीवाल बोले कि यूपी चुनाव लड़ने के लिए हमारे पास न तो पैसा है न उम्मीदवार। हम बस देश की जनता को जागरुक करना चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
लखनऊ में केजरीवाल का इस तरह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

6 of 7
केजरीवाल की जनसभा में मौजूद लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जनसभा में मौजूद अरविंद केजरीवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें